hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘अबकी बार सौ पार’ : भारतीय दल आज हांगझू एशियाई खेलों में पदकों का शतक पूरा करने उतरेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ‘अबकी बार सौ पार’ : भारतीय दल आज हांगझू एशियाई खेलों में पदकों का शतक पूरा करने उतरेगा
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

‘अबकी बार सौ पार’ : भारतीय दल आज हांगझू एशियाई खेलों में पदकों का शतक पूरा करने उतरेगा

Vinayak Barot
Last updated: October 7, 2023 3:30 am
Vinayak Barot
Published: October 7, 2023
Share
SHARE

हांगझू, 6 अक्टूबर। भारतीय दल हांगझू एशियाई खेलों में ‘अबकी बार सौ पार’ का मंत्र लेकर उतरा था और उसने वाकई कमाल कर दिखाया क्योंकि एशियाई खेलों में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ पदर्शन को पहले ही पीछे छोड़ चुके हमारे खिलाड़ी खेलों के समापन से एक दिन पूर्व शनिवार को ही 100 के जादुई आंकड़े को पार करने के लिए तैयार हैं।

Here's how Day1️⃣3⃣ of 🇮🇳 at #AsianGames2022 went 🥳

Check out the highlights of the day👇

Many congratulations to all the participants 🥳

Keep rocking 🤩#Cheer4India#HallaBol#JeetegaBharat#BharatAtAG22@ianuragthakur @NisithPramanik @IndiaSports @WeAreTeamIndia… pic.twitter.com/Y01Cv56FyA

— SAI Media (@Media_SAI) October 6, 2023

भारत ने शुक्रवार को एक स्वर्ण सहित नौ पदक जीते

मौजूदा खेलों में शुक्रवार की स्पर्धाओं के जरिए भारतीय खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत व छह कांस्य सहित नौ पदक जीते। पुरुष हॉकी में मिले इकलौते स्वर्ण के अलावा पुरुष ब्रिज टीम और पुरुष तीरंदाजी रिकर्व टीम ने रजत पदक जीते। इसके अलावा कुश्ती में तीन कांस्य मिले जबकि पुरुष एकल बैडमिंटन, महिला तीरंदाजी रिकर्व टीम, सेपकटकराव महिला रेगु में कांस्य पदक मिले।

#Silver🥈it is for the Men's Bridge team at #AsianGames2022 🥳

Defying many odds and proving that age is just a number, the team stands tall with unwavering sportsmanship and zeal.

Meet the team: Jaggy Shivdasani, Rajeshwar Tewari, Sandeep Thakral, Raju Tolani, Ajay Khare &… pic.twitter.com/WJ8Sd7q8WH

— SAI Media (@Media_SAI) October 6, 2023

पदक तालिका में प्रतिभागी देशों की ताजा स्थिति

भारतीय दल का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता-पालेमबांग 2018 में था, जहां उसने 70 पदक (16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य) जीते थे जबकि यहां शुक्रवार की स्पर्धाओं की समाप्ति पर भारतीय पदकों की संख्या 22 स्वर्ण, 34 रजत व 39 कांस्य सहित 95 तक जा पहुंची है।

With 1⃣🥇, 2⃣🥈& 6⃣🥉at the end of Day 1️⃣3⃣, Team 🇮🇳's medal tally stands at 9⃣5⃣🥳

Great work guys, many congratulations to all the medalists👏💪🏻

Let's continue to #Cheer4India 🇮🇳#AsianGames2022#HallaBol#JeetegaBharat#BharatAtAG22 pic.twitter.com/pnpTuv7MC3

— SAI Media (@Media_SAI) October 6, 2023

इन स्पर्धाओं से 7 और पदक भारतीय झोली में गिरने तय

भारतीय खिलाड़ी पहले से ही तीरंदाजी, क्रिकेट, बैडमिंटन और कबड्डी में कम से कम सात और पदक जीतने की गारंटी दे चुके हैं। यानी पदकों की संख्या शनिवार को 100 के पार पहुंच जाएगी। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगी, जिससे कम से कम रजत पदक पक्का हो जाएगा।

हांगझू खेलों में भारत को अब तक मिले पदकों का विवरण

कंपाउंड तीरंदाजी के व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच में ज्योति सुरेखा वेन्नम कोरिया की सो चैवोन से भिड़ने के लिए तैयार हैं। पुरुष वर्ग में, भारत ऐतिहासिक वन-टू फिनिश पूरा करने के लिए तैयार है क्योंकि अभिषेक वर्मा ओजस प्रवीण देवताले के खिलाफ उतरेंगे।

Indian 🇮🇳 Athletes are about to conquer the unconquered by Indians at #AsianGames2022

So proud to share that India is ASSURED of at least 1️⃣0⃣2️⃣🎖️ in the event

9⃣5️⃣ medals won already

Assured Medals👇

Archery: 3⃣ | Kabaddi: 2⃣ | Cricket: 1⃣ I Badminton: 1️⃣

Go for it India… pic.twitter.com/NCTu4YbTGU

— SAI Media (@Media_SAI) October 6, 2023

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम, जिसने 2018 को छोड़कर खेलों के हर संस्करण में स्वर्ण पदक जीता है, फाइनल में ईरान के खिलाफ जीत की कोशिश करेगी। महिला टीम भी चौथी बार फाइनल में पहुंच गई है और उसका मुकाबला चीनी ताइपे से होगा।

एशियाई खेलों के सभी संस्करणों में भारत को मिले पदकों की सूची

पेरिस ओलम्पिक 2024 में अब 300 दिनों से भी कम समय बचा है। ऐसे में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी का शानदार फॉर्म भारतीय बैडमिंटन के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। शुक्रवार को आरोन चिया और सोह डब्लूवाई की प्रसिद्ध मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ इस जोड़ी का प्रदर्शन उनकी क्षमता का प्रमाण है। एशियाई खेलों में अपने मुकाबले से पहले, भारतीय जोड़ी अपने आठ मुकाबलों में से एक मौके पर – इंडोनेशियाई ओपन में – अपने मलेशियाई विरोधियों को हराने में कामयाब रही थी।

भारतीय पदकों की संख्या 102 से ज्यादा हो सकती है, बशर्ते पुरुष और महिला शतरंज टीम (वर्तमान में दूसरे स्थान पर), महिला हॉकी टीम (जापान के खिलाफ कांस्य पदक मैच) और अदिति स्वामी (महिला व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी में कांस्य पदक मैच) अपने मैच जीतने में सफल हों।

You Might Also Like

पीएमएवाई-जी के लाभार्थियों को जारी पहली किस्त ने त्रिपुरा के हौसले को नया सपना दिया : पीएम मोदी
केंद्र ने असदुद्दीन ओवैसी को दी ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपित
अब सिर्फ 8 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस, संक्रमण दर घटी, रिकवरी रेट बढ़ा : स्वास्थ्य मंत्रालय
यूपी चुनाव 2022: फिर बन रही योगी सरकार, ट्रोल हुए केआरके, लोगों ने पूछा- कुछ कसमें याद हैं
TCS का दिसम्बर तिमाही का शुद्ध लाभ 11.95 प्रतिशत बढ़कर 12380 करोड़ रुपये पहुंचा
TAGGED:century of medalsHangzhou Asian GamesIndian contingentToday the century of medals will be completed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?