hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सैम पित्रोदा ने फिर फोड़ा बम, अब बोले – पूर्वोत्तर वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकी दिखते हैं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सैम पित्रोदा ने फिर फोड़ा बम, अब बोले – पूर्वोत्तर वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकी दिखते हैं
राजनीतिहिन्दी

सैम पित्रोदा ने फिर फोड़ा बम, अब बोले – पूर्वोत्तर वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकी दिखते हैं

Revoi Editor
Last updated: May 8, 2024 2:42 pm
Revoi Editor
Published: May 8, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 मई। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा फिर बम फोड़ दिया और उनके नए बयान से फिर विवाद उठ खड़ा हुआ है। दरअसल, पित्रोदा ने बुधवार एक इंटरव्यू के दौरान भारत में विविधता और लोकतंत्र के बारे में कहा कि भारत में पूर्वोत्तर के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकन की तरह नजर आते हैं।

सैम पित्रोदा ने इंटरव्यू में कहा, ‘हम दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं।’

पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर भी बवाल मचा था

उल्लेखनीय है कि भारत में जारी चुनावी प्रक्रिया के दौरान कुछ दिनों पहले सैम पित्रोदा के दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर बवाल मचा था। वहीं अब उनके ताजा बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Sam bhai, I am from the North East and I look like an Indian. We are a diverse country – we may look different but we are all one.

Hamare desh ke bare mein thoda to samajh lo! https://t.co/eXairi0n1n

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 8, 2024

सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा दिखता हूं – हिमंत बिस्वा सरमा

सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह उत्तर पूर्व से हैं और भारतीय जैसे दिखते हैं। हिमंत सरमा ने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सैम भाई, मैं उत्तर पूर्व से हूं और मैं भारतीय जैसा दिखता हूं। हम विविधता में यकीन रखते हैं। हम अलग-अलग दिख सकते हैं, लेकिन सभी लोग एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!’

Sam Pitroda is Rahul Gandhi’s mentor. Listen to his racist & divisive jibes for Indians.

Their whole ideology is about divide & rule. It's sickening to call fellow Indians Chinese and African.

Shame on Congress! pic.twitter.com/WDSYAuFbht

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) May 8, 2024

कंगना बोलीं –  भारतीयों को चीनी और अफ्रीकी कहना घिनौना

वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार व अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी पित्रोदा की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे भारतीयों के लिए नस्लवादी टिप्पणी बताया। कंगना ने लिखा है, ‘सैम पित्रोदा, राहुल गांधी के गुरु हैं। भारतीयों के लिए उनके नस्लवादी और विभाजनकारी व्यंग्य सुने। उनकी पूरी विचारधारा फूट डालो और राज करो के बारे में है। भारतीयों को चीनी और अफ्रीकी कहना घिनौना है। कांग्रेस पर शर्म आनी चाहिए।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : विशेषज्ञ समिति ने जताई अगस्त-अक्टूबर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका
इमरान खान को झटका : सुप्रीम कोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने को बताया ‘असंवैधानिक’, शनिवार को होगी वोटिंग
व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, संसद के मॉनसून सत्र में पेश किया जा सकता है बिल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : बिहार के पुलिसकर्मी और कैदी समेत 6 लोगों की मौत, 15 घायल, हादसे पर सीएम योगी ने जताया खेद
पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर को MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया 100 रुपए का जुर्माना, जानें मामला
TAGGED:COngressPeople from Northeast look Chinesepeople from South look Africansam pitroda
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?