1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. तीसरा चरण : यूपी की 10 सीटों पर 57.34 फीसदी वोटिंग, मुस्लिम बाहुल्य संभल में सर्वाधिक 62.81 प्रतिशत मतदान
तीसरा चरण : यूपी की 10 सीटों पर 57.34 फीसदी वोटिंग, मुस्लिम बाहुल्य संभल में सर्वाधिक 62.81 प्रतिशत मतदान

तीसरा चरण : यूपी की 10 सीटों पर 57.34 फीसदी वोटिंग, मुस्लिम बाहुल्य संभल में सर्वाधिक 62.81 प्रतिशत मतदान

0
Social Share

लखनऊ, 7 मई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भी 10 सीटों पर मतदान कराया गया। भारत निर्वाचन आयोग के ‘टर्नआउट एप’ के अनुसार, तीसरे चरण में यूपी में करीब 57.34 प्रतिशत मतदान हुआ। उनमें सबसे आगे मुस्लिम बाहुल्य संभल लोकसभा सीट रही, जहां कुल 62.81 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

एटा और फिरोजाबाद दूसरे व तीसरे स्थान पर

संभल के अलावा तीसरे चरण में राज्य की किसी अन्य सीट पर 60 फीसदी से ज्यादा मतदान नहीं हुआ। रात साढ़े नौ बजे ‘टर्नआउट एप’ पर दी गई जानकारी के अनुसार, एटा लोकसभा सीट पर 59.17% वोट डाले गए। इसके अलावा फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर 58.22% मतदान हुआ। इन दोनों ही सीटों को पिछली बार भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार भी दोनों ही सीटों पर सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है।

सपा के गढ़ मैनपुरी में 58.59 फीसदी मतदान

सपा के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में 58.59% वोट डाले गए। यहां से इस बार डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के जयवीर सिंह से है। इसके अलावा आगरा लोकसभा सीट पर 53.99%, आंवला लोकसभा सीट पर 57.08%, बदायूं लोकसभा सीट पर 54.05% वोटिंग हुई। बदायूं लोकसभा सीट पर सपा के आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा के गढ़ – बरेली, फतेहपुर सीकरी व हाथरस का हाल

वहीं भाजपा के गढ़ यानी बरेली लोकसभा सीट पर 57.88%, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 57.09% व हाथरस लोकसभा सीट पर 55.36% वोट डाले गए। इन तीनों ही लोकसभा सीटों पर पिछली बार भाजपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने इस बार बरेली और हाथरस लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बदले थे जबकि फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर राजकुमार चाहर पर दांव लगाया था।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code