hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गहलोत कैबिनेट के पुनर्गठन पर बोले पायलट – जो कमी थी, वो पूरी हो गई
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गहलोत कैबिनेट के पुनर्गठन पर बोले पायलट – जो कमी थी, वो पूरी हो गई
राष्ट्रीयहिन्दी

गहलोत कैबिनेट के पुनर्गठन पर बोले पायलट – जो कमी थी, वो पूरी हो गई

Vinayak Barot
Last updated: November 21, 2021 12:55 pm
Vinayak Barot
Published: November 21, 2021
Share
SHARE

जयपुर, 21 नवम्बर। राजस्थान में महीनों तक चली उथल-पुथल के बीच रविवार को नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण होना है। इसी बीच प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कैबिनेट के पुनर्गठऩ और उसमें शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों पर खुशी जताई।

पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दलित समाज के चार कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, जो हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। आदिवासी भाई बहनों को उचित प्रतिनिधित्व मिला है यह लोग हमारे साथ रहे हैं। जो तबका हमेशा से हमारे साथ रहा है उसको उसका हिस्सा देने का काम किया गया है।’

पायलट ने कहा कि मंत्रिमंडल की नई सूची से अच्छा संदेश गया है। कुछ कमियां थीं, वो पूरी हो गईं हैं। कैबिनेट के फेरबदल को लेकर पायलट ने सोनिया गांधी, अशोक गहलोत और अजय माकन का धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि नया मंत्रिमंडल सभी लोगों से चर्चा और मंजूरी मिलने के बाद बना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और राजस्थान के नेताओं ने मिलकर नया मंत्रिमंडल तैयार किया है।

‘कांग्रेस में हमारा एक ही गुट है और वो कांग्रेस आलाकमान का गुट है’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस में कोई गुट नहीं है। सुबह मैंने देखा कि लोग दिखा रहे हैं पायलट गुट से इतना, अशोक गुट से इतना। मगर जब 2018 का चुना हुआ था तो हमने सबके साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और सबके साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसलिए कांग्रेस में हमारा एक ही गुट है और वो कांग्रेस आलाकमान का गुट है।’

पायलट ने कहा, ‘हमारा मकसद एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा चुनाव कलेक्टिव लीडरशिप पर लड़ा जाता है। 2018 में भी हमने कलेक्टिव लीडरशिप पर लड़ा था। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की अगुआई में चुनाव में जाएंगे।

You Might Also Like

Euro Football 2024 : स्टॉपेज टाइम में इंग्लैंड ने दागा गोल, नीदरलैंड्स को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में
आईपीएल 2023 : सूर्यकुमार की तूफानी पारी के सामने आरसीबी पस्त, मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर उछला
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से कार सवार 6 लोगों की मौत, एक घायल
जयंती: राजेंद्र नाथ लाहिड़ी का बलिदान राष्ट्र की अमिट धरोहर… ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के नायक को सीएम योगी ने किया याद
गुजरात के दाहोद में बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने कार से बरामद की 2.56 करोड़ की नकदी
TAGGED:CM Ashok GehlotCOngressGehlot CabinetRajasthanSachin Pilot
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?