hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बालासाहेब जिंदा होते तो… गुरु पूर्णिमा पर ठाकरे के चेलों में बवाल, निष्ठा पर सवाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बालासाहेब जिंदा होते तो… गुरु पूर्णिमा पर ठाकरे के चेलों में बवाल, निष्ठा पर सवाल
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बालासाहेब जिंदा होते तो… गुरु पूर्णिमा पर ठाकरे के चेलों में बवाल, निष्ठा पर सवाल

Vinayak Barot
Last updated: July 13, 2022 2:22 pm
Vinayak Barot
Published: July 13, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 13 जुलाई। गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरु के प्रति आस्था और उनके प्रति समर्पण को दर्शाने का अवसर होता है। इस बीच शिवसेना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बालासाहेब ठाकरे के शिष्यों में आपसी कलह देखने को मिल रही है। कोई निष्ठा पर सवाल उठा रहा है तो किसी का कहना है कि वह ही बालासाहेब ठाकरे की विरासत को आगे ले जा रहा है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आज सुबह ही बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने मराठी में लिखा था, ‘बालासाहेब के विचारों से कोई धोखा नहीं। यह बुझने वाली अंगार नहीं, हिन्दुत्व के सिवाय कोई विचार नहीं। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।’

सीएम शिंदे के इस ट्वीट पर चर्चा शुरू हो गई थी कि उन्होंने हिन्दुत्व के विचार की बात कर उद्धव ठाकरे पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा है। वह अकसर उद्धव ठाकरे और उनके समर्थकों पर हिन्दुत्व की विचारधारा से भटकने का आरोप लगाते रहे हैं।

संजय राउत बोले – बालासाहेब के साथ निष्ठा से रहना ही असली गुरुदक्षिणा  

एकनाथ शिंदे के इस ट्वीट पर संजय राउत ने भी अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग शिवसेना छोड़कर कहते हैं कि बालासाहेब ठाकरे हमारे गुरु हैं।’ मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर बालासाहेब आज जिंदा होते तो ऐसे लोगों को अपने ही अंदाज में जवाब देते। बालासाहेब ठाकरे हम सभी के गुरु थे। बालासाहेब उन सभी के गुरु थे, जो शिवसेना, महाराष्ट्र और देश के प्रति वफादार हैं। राउत ने यह भी कहा कि उनके साथ निष्ठा से रहना ही असली गुरुदक्षिणा है।

बाळासाहेबांच्या विचारांशी प्रतारणा नाहीच.

विझणार कधीच अंगार नाही, हिंदुत्वाशिवाय विचार नाही….

गुरुपौर्णिमेनिमित्त विनम्र अभिवादन…#गुरुपौर्णिमा pic.twitter.com/NKYUBOYQXk

— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) July 13, 2022

इससे पहले संजय राउत ने भी बालासाहेब ठाकरे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, ‘वो ही गुरु और वो ही गुरूर।’

वो ही 'गुरू'… 'गुरूर' भी वो ही!
जय महाराष्ट्र!! pic.twitter.com/KFSWxUlYvw

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 13, 2022

बता दें कि शिवसेना की ओर से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी एक खत लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसला अभी सुप्रीम कोर्ट से आना बाकी है। ऐसे में अभी मंत्री परिषद का विस्तार टाल देना चाहिए। अदालत का फैसला आने के बाद ही इस पर विचार करना चाहिए।

फिलहाल राज्यपाल की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष को आदेश दिया था कि वह शिवसेना के दोनों गुटों के विधायकों की अयोग्यता पर फिलहाल कोई फैसला न लें।

एकनाथ शिंदे ठोकते रहे हैं बालासाहेब की विरासत पर दावा

एकनाथ शिंदे खुद को बालासाहेब ठाकरे का सिपाही बताते हुए उनकी विरासत पर दावा करते रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने सीएम बनने के बाद भी अपने भाषण में बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए कहा था कि आज उनका सपना पूरा हो गया है और सच्चे शिवसैनिक को सत्ता में आने का मौका मिला है।

You Might Also Like

रेल यात्रियों को सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पीएम मोदी
गुजरात हाई कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका खारिज की, तत्काल सरेंडर करने का निर्देश
दिल्ली सेवा विधेयक राज्यसभा में आज पेश होने की संभावना ,कांग्रेस, आप ने सांसदों को जारी किया व्हिप
कांग्रेस और रालोद को बीएसपी का झटका, इमरान मसूद के सगे भाई समेत 2 नेता करेंगे हाथी की सवारी
आईसीसी विश्व कप 2023: टूर और ट्रैवल उद्योग में तेजी, उड़ानों और होटल का किराया कई गुणा बढ़ा
TAGGED:Balasaheb ThackerayEknath Shindeguru purnimasanjay rautUddhav Thackeray
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?