hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने गांधीनगर – वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > पीएम मोदी ने गांधीनगर – वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

पीएम मोदी ने गांधीनगर – वाराणसी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

sanket
Last updated: July 16, 2021 6:29 pm
sanket
Published: July 16, 2021
Share
SHARE

गांधीनगर 16 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर से वाराणसी के लिए एक नई सप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अपने गृहराज्य गुजरात के एक दिनी दौरे पर आए पीएम मोदी ने वर्चुअली कई योजनाओं का शुभारम्भ किया, जिनमें गांधीनगर कैपिटल से वाराणसी जंक्शन के बीच शुरू की गई यह ट्रेन भी शामिल है।
ट्रेन संख्या 04274/04273 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) गांधीनगर से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी।

उद्घाटन के दिन यह ट्रेन गाड़ी संख्या 09468 के रूप में गांधीनगर कैपिटल से शुक्रवार को शाम 4.50 पर रवाना हुई और 17 जुलाई शनिवार को शाम 5.40 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। 16 डिब्बों की इस ट्रेन का ठहराव आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिर्दाराम नगर, बीना, झांसी, गोविंदपुरी व प्रयागराज जंक्शन स्टेशनों पर होगा।

पीएम मोदी ने गांधीनगर कैपिटल – वाराणसी ट्रेन के अलावा एक मेमू सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से चलकर वरेठा जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और गांधीनगर से वरेठा के बीच कुल 13 स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

गांधीनगर केपिटल रेलवे स्टेशन को दिया गया आधुनिक स्वरूप
पीएम मोदी ने इसके साथ ही नए सिरे से विस्तारित गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन का भी शुभारंभ किया, जिसे 71 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बनाया गया है। इस स्टेशन पर आधुनिक हवाईअड्डे के अनुरुप ही विश्वस्तरीय सुविधाएं दी गई हैं। दिव्यांगों की सुविधा के लिए विशेष टिकट खिड़की, रैम्प, लिफ्ट और सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पूरे भवन को हरित भवन के रूप में डिजाइन किया गया है।

स्टेशन परिसर में पांच सितारा होटल, एक्वाटिक गैलरी
स्टेशन पर अत्याधुनिक थीम आधारित लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिसमें 32 थीम निर्धारित हैं। वहीं स्टेशन परिसर में पांच सितारा होटल भी होगा। अत्याधुनिक एक्वाटिक गैलरी के टैंकों में दुनिया भर से लाये गए विभिन्न प्रजाति के जलीय जीव हैं। वहीं मुख्य टैंक में दुनिया भर से लाए गए शार्कों को रखा गया है। दर्शकों को विशेष अनुभव देने के लिए 28 मीटर लंबा वाक-वे सुरंग भी बनाया गया है।

You Might Also Like

‘हमें इंतजार करने की जरूरत है…’ एग्जिट पोल पर सामने आया सोनिया गांधी का रिएक्शन
गुजरात टाइटंस से भिड़ंत से पहले प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट-अनुष्का, राधा नाम की भक्ति में डूबे आए नजर
पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले – ‘पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को मैंने कभी आमंत्रित नहीं किया और न ही मुलाकात की’
UPSC परिणाम घोषित : प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, हर्षिता गोयल को दूसरा स्थान, कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभांशु शुक्ला की वापसी पर जताई खुशी, कहा – ‘पूरे देश को उन पर गर्व है’
TAGGED:GandhinagarGandhinagar-Varanasi trainHindi newsInaugurationpm modiRegional news
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?