hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले – ‘पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को मैंने कभी आमंत्रित नहीं किया और न ही मुलाकात की’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले – ‘पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को मैंने कभी आमंत्रित नहीं किया और न ही मुलाकात की’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले – ‘पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को मैंने कभी आमंत्रित नहीं किया और न ही मुलाकात की’

Vinayak Barot
Last updated: July 13, 2022 8:38 pm
Vinayak Barot
Published: July 13, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 जुलाई। पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बुधवार को भाजपा की ओर से लगाए गए इस आरोप का खंडन किया कि उन्होंने एक पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा को भारत में आमंत्रित किया था, जिसने आईएसआई के लिए जासूसी करने का दावा किया है। अंसारी ने कहा कि उनके खिलाफ मीडिया के एक तबके और भाजपा के एक प्रवक्ता द्वारा ‘एक के बाद एक झूठ’ फैलाया जाता रहा है।

‘मीडिया के एक तबके और भाजपा प्रवक्ता द्वारा  मेरे खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा’

हामिद अंसारी ने एक बयान जारी कर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा रॉ के एक पूर्व अधिकारी की टिप्पणियों के हवाले से लगाए गए इन आरोपों को भी खारिज किया कि उन्होंने ईरान में भारत के राजदूत के रूप में राष्ट्रीय हितों से समझौता किया था। उन्होंने कहा कि विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण सरकार की सलाह पर दिया जाता है।

इससे पहले दिन में भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के उस दावे को लेकर अंसारी और कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें मिर्जा ने कहा है कि उसने संप्रग सरकार के कार्यकाल में पांच बार भारत की यात्रा की और यहां से एकत्रित संवदेनशील सूचनाएं अपने देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध कराईं।

हामिद अंसारी ने भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने के भाजपा के आरोप पर कहा, ‘मैंने उन्हें कभी आमंत्रित नहीं किया और न ही उनसे मुलाकात की। ईरान में राजनयिक के रूप में हमेशा सरकार की जानकारी के दायरे में था, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिबद्धता से बंधा था।’

You Might Also Like

यूपी में गर्मी की छुट्टियों का एलान, 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूल
बंगाली मॉडल सरस्वती दास ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव
एशिया कप क्रिकेट : अफगानिस्तान की धाकड़ शुरुआत, 5 बार के पूर्व चैंपियन श्रीलंका को 8 विकेट से दी पटखनी
हवाई के माउ में जंगल में लगी आग में मृतक संख्या बढ़कर 53 हुई : गवर्नर
भारत ने ब्राजील के कुइआबा में जी-20 कृषि मंत्रालय की बैठक में भाग लिया
TAGGED:BJPBJP SpokespersonCOngressFormer Vice PresidentGaurav BhatiaHamid ansariNusrat MirzaPakistani Journalist
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?