hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 4.14 लाख से ज्यादा केस, लगभग 3.32 लाख लोग स्वस्थ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > भारत में कोरोना संकट: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 4.14 लाख से ज्यादा केस, लगभग 3.32 लाख लोग स्वस्थ
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

भारत में कोरोना संकट: लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 4.14 लाख से ज्यादा केस, लगभग 3.32 लाख लोग स्वस्थ

Vinayak Barot
Last updated: May 7, 2021 12:19 pm
Vinayak Barot
Published: May 7, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 मई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आशंकाओं के अनुरूप अपने चरम पर पहुंच रही है, तभी तो लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 4.14 लाख से ज्यादा 4,14,188 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं और कुल 3,915 लोगों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान 3,31,507 लोग स्वस्थ भी घोषित किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी कोरोना मामलों की अद्यतन जानकारी के अनुसार देश में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2.14 करोड़ से ज्यादा 2,14,91,598 तक पहुंच गया है जबकि 2,34,083 लोग इस महामारी से जंग हार चुके हैं। इनके विपरीत स्वस्थ होने वालों की संख्या 1.76 करोड़ से ज्यादा 1,76,12,351 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में इलाजरत मरीजों की मौजूदा संख्या 36.5 लाख के करीब 36,45,164 है, जो कुल संक्रमितों की 16.96 फीसदी है। मृत्यु दर 1.09 और रिकवरी रेट 81.95 प्रतिशत है।

अब तक 16.50 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को 23,70,298 लोगों की टीकाकरण किया गया। देश में अब तक कुल 16,49,73,058 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है।

शीर्ष पांच राज्यों में दूसरे स्थान पर पहुंचा कर्नाटक

कोरोना से बुरी तरह प्रभावित शीर्ष पांच राज्यों की बात करें तो केरल को पीछे छोड़ कर्नाटक दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र में 62,194 और कर्नाटक में 49,058 केस दर्ज किए गए। केरल (42,464), उत्तर प्रदेश (26,622) और तमिलनाडु (24,898) उसके पीछे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 853 मौतें

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर संक्रमण से सबसे ज्यादा 853 मौतें हुईं। उसके पीछे उत्तर प्रदेश (350), दिल्ली (335), कर्नाटक (328) और छत्तीसगढ़ (212) रहे, जहां दिनभर में दो सौ से ज्यादा मौतें हुईं। तमिलनाडु (195), राजस्थान (161) और पंजाब (154) में भी डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

हालांकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 63,842 लोग स्वस्थ भी हुए। उसके पीछे उत्तर प्रदेश (28,902), केरल (27,152), तमिलनाडु (21,546) व दिल्ली (20,028) रहे, जहां एक दिन में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जंग जीती।

You Might Also Like

शीना बोरा हत्याकांड: CBI ने विटनेस लिस्ट से हटाए 23 नाम…, ड्राइवर, मां और पिता है आरोपी
दिल्ली पुलिस ने रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में बिहार के युवक से की पूछताछ
शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 540 अंक चढ़ा, निफ्टी 25200 के पार पहुंचा
પાકિસ્તાનના ભાડાંના ટટ્ટુઓના પ્રોપગેંડાની પોલ તેજિન્દર બગ્ગાના એક ફોલ કૉલમાં જ ખુલી ગઈ
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का दिल्ली दौरा, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति व पीएम से करेंगे शिष्टाचार मुलाकात
TAGGED:Coronavirusindia
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?