hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक में रामेश्वरम कैफे विस्फोट: दो आरोपियों के साथ जांच के लिए घटनास्थल पहुंची एनआईए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कर्नाटक में रामेश्वरम कैफे विस्फोट: दो आरोपियों के साथ जांच के लिए घटनास्थल पहुंची एनआईए
राष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक में रामेश्वरम कैफे विस्फोट: दो आरोपियों के साथ जांच के लिए घटनास्थल पहुंची एनआईए

Vinayak Barot
Last updated: August 5, 2024 4:07 pm
Vinayak Barot
Published: August 5, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु, 5 अगस्त। रामेश्वरम कैफे में एक मार्च को हुए विस्फोट मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को सोमवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी जांच के संबंध में निरीक्षण के लिए घटनास्थल ले गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। कैफे में विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में एनआईए ने देश भर में 29 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली है।

एक पुलिस सूत्र ने बताया, ‘‘रामेश्वरम कैफे विस्फोट की जांच कर रही एनआईए की एक टीम मामले की आंतरिक जांच के तहत घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए सुबह दो आरोपियों के साथ यहां आई थी।’’ कैफे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर निरीक्षण किया गया और आसपास अवरोधक भी लगाए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, एनआईए ने तीन मार्च को मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और 12 अप्रैल को मास्टरमाइंड अब्दुल मतीन अहमद ताहा और मुसाविर हुसैन शाजिब को कोलकाता में उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया था जहां वे फर्जी पहचान पत्र के साथ रह रहे थे।

दोनों आरोपियों के साथ सह-आरोपी माज मुनीर अहमद और कर्नाटक के चिकमंगलूर के खालसा निवासी मुजम्मिल शरीफ को एनआईए पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए ने शहर के ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित कैफे में एक मार्च को हुए बम विस्फोट की जांच के सिलसिले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए थे।

You Might Also Like

टोक्यो ओलंपिक : सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब कांसे के लिए ग्रेट ब्रिटेन से मुलाकात
छत्तीसगढ़ : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के चारों आरोपित न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है… भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर PM मोदी ने याद किया पीड़ितों का दर्द…
‘लेटरल एंट्री’ से भर्ती ”साजिश” और ”संविधान का उल्लंघन”, बोले अखिलेश और मायावती
पश्चिम बंगाल दिवस पर पीएम मोदी का संदेश- बंगाल में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू
TAGGED:KARNATAKAniaRameswaram cafe blastscene of incidenttwo accused
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?