hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के चारों आरोपित न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के चारों आरोपित न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के चारों आरोपित न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

Revoi Editor
Last updated: January 8, 2025 8:48 pm
Revoi Editor
Published: January 8, 2025
Share
SHARE

बीजापुर, 8 जनवरी। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के मामले में कॉन्ट्रैक्टर सुरेश चंद्राकर सहित सभी चारों आरोपितों को आद कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।

3 जनवरी को मिला था सेप्टिक टैंक में मिला था मुकेश का शव

पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव गत तीन जनवरी को सुरेश चंद्राकर के परिसर में नए बने सैप्टिक टैंक से बरामद किया गया था। मामले की जांच में खुलासा हुआ कि हत्या अत्यंत बेरहमी से की गई थी। धारदार हथियार से वार कर उनकी जान ली गई थी और शव को छिपाने के लिए सैप्टिक टैंक में डाल दिया गया था। जांच के दौरान यह सामने आया कि मुकेश चंद्राकर ने सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था। इससे नाराज होकर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसके सहयोगियों ने हत्या की साजिश रची थी।

मुख्य आरोपित और सहआरोपित गिरफ्तार

सिविल ठेकेदार सुरेश चंद्राकर इस हत्याकांड का मुख्य आरोपित है। उसके साथ ही उसके दो भाइयों और एक मुंशी को भी सहआरोपित बनाया गया है। मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर को दो दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था। दूसरी तरफ पत्रकार की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ समेत देशभर के पत्रकारों और आम लोगों में आक्रोश है। सभी आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

SIT कर रही मामले की जांच

राज्य सरकार ने इस गंभीर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में न्याय का आश्वासन दिया है। यह हत्याकांड न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि इसे लोकतंत्र के स्तंभ पर गहरी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

You Might Also Like

पंजाब : अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया
युगांडा ने रचा इतिहास : टी20 विश्व कप का टिकट पाने वाला 5वां अफ्रीकी देश बना, जिम्बाब्वे नहीं पा सका अर्हता
मिजोरम विधानसभा चुनाव : राजनीतिक दलों ने मतगणना की तारीख बदलने की मांग
अफगानिस्तान संकट : 168 यात्रियों को लेकर हिंडन एयरबेस पर उतरा सी-17 ग्लोबमास्टर
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : सत्तारूढ़ टीएमसी का जलवा बरकरार, दूसरे नंबर पर चल रही भाजपा काफी पीछे
TAGGED:All four accused sent to jailChhattisgarhJournalist Mukesh ChandrakarMukesh Chandrakar murder case
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?