hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राजस्थान: जैसलमेर रोजगार कार्यालय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > राजस्थान > राजस्थान: जैसलमेर रोजगार कार्यालय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार
राजस्थानराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

राजस्थान: जैसलमेर रोजगार कार्यालय का सहायक प्रशासनिक अधिकारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: June 3, 2025 1:18 pm
Revoi Editor
Published: June 3, 2025
Share
SHARE

जयपुर, 3 जून। राजस्थान इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी शकुर खान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक ( सीआईडी सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि शकुर खान की गतिविधियां काफी समय से संदिग्ध पाई जा रही थी। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।
निगरानी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि शकुर खान पाकिस्तान दूतावास में कार्यरत कुछ व्यक्तियों विशेषकर अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर के साथ लगातार संपर्क में था। गौरतलब है कि दानिश को पहले ही भारत सरकार द्वारा ‘अवांछित व्यक्ति’ घोषित कर वापस पाकिस्तान भेजा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शकुर खान से जयपुर में केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर सभी खुफिया एजेंसियों द्वारा विस्तार से पूछताछ की गई। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि वह जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त है। जांच में सामने आया कि उसने दानिश की मदद से कई बार पाकिस्तान का वीज़ा प्राप्त किया और पाकिस्तान की यात्राएं की।
पाकिस्तान प्रवास के दौरान शकुर खान पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों से संपर्क साधने का आरोप है। आरोप है कि वह आईएसआई के बताए अनुसार भारत लौटकर सामरिक महत्व की सूचनाएं इकट्ठा करता था और उन्हें व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से पाकिस्तान तक पहुंचाता था।

यह एक गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि उसके पद के कारण उसे कई संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच हो सकती थी। श्री गुप्ता ने बताया कि शकुर खान द्वारा किया गया यह कृत्य शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत आता है। इसी अधिनियम के तहत उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

You Might Also Like

खड़गे और राहुल गांधी ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर जताया शोक, कहा- यह वारदात महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल
बिहार में कोरोना : नीतीश सरकार ने और बढ़ाया छूट का दायरा, अब शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें
‘अग्निपथ’ पर बवाल के बीच बोले पीएम मोदी – नए काम करने पर झेलनी पड़ती है मुसीबत
भारत मालदीव के साथ संबंधों की मजबूती को लेकर उत्सुक, क्षमता निर्माण में मदद के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी
दिल्ली के विवेक विहार में भीषण हादसा : AC धमाके से चार मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?