hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली व राजस्थान में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली व राजस्थान में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली व राजस्थान में बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका

Revoi Editor
Last updated: March 2, 2024 6:57 pm
Revoi Editor
Published: March 2, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली/ जयपुर, 2 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य राजस्थान में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने रविवार, 3 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। अगले 24 घंटे के भीतर पश्चिम मध्य प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बरिश हुई। चूरू में सर्वाधिक 19 मिलीमीटर और लालसोट में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्पन्न परिसंचरण तंत्र उत्तरी पाकिस्तान एवं पंजाब के ऊपर है। इसके कारण आज पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

जोधपुर और बीकानेर संभाग में बादल छाए रहने व कहीं कहीं बादल गरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन मार्च से राज्य के अधिकतर भागों से विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने और आगामी एक सप्ताह के लिए मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत

इस बीच राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को समुचित सहायता एवं इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने फसलों को हुए नुकसान का आकलन करवाने की घोषणा की है।

दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी

इधर दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश हुई और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी और दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विज्ञान ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 फीसदी दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी (148) में दर्ज किया गया।

You Might Also Like

NCR में हवा अब भी ‘बेहद खराब’, तेज सर्द हवाओं के बाद भी नहीं मिली राहत , 9 डिग्री तक गिरेगा तापमान
थाईलैंड ओपन : सात्विक-चिराग नहीं जीत सके तीसरा खिताब, चार मैच प्वॉइंट बचाने के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी से हारे
विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने पूछा – केंद्र बताए कि पेगासस का इस्तेमाल किया या नहीं
यूपी के डासना जेल में 140 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क, इलाज शुरू
संसद का शीतकालीन सत्र : सरकार पेश करेगी 13 बड़े बिल, शिक्षा से लेकर कर सुधार तक महत्वपूर्ण फैसलों की तैयारी
TAGGED:hailstormIMD issues alertpossibility of snowfallRain in Delhi and Rajasthan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?