hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: NCR में हवा अब भी ‘बेहद खराब’, तेज सर्द हवाओं के बाद भी नहीं मिली राहत , 9 डिग्री तक गिरेगा तापमान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > दिल्ली > NCR में हवा अब भी ‘बेहद खराब’, तेज सर्द हवाओं के बाद भी नहीं मिली राहत , 9 डिग्री तक गिरेगा तापमान
दिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

NCR में हवा अब भी ‘बेहद खराब’, तेज सर्द हवाओं के बाद भी नहीं मिली राहत , 9 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Revoi Editor
Last updated: December 4, 2025 12:26 pm
Revoi Editor
Published: December 4, 2025
Share
SHARE

नोएडा/नईदिल्ली, 4 दिसंबर। दिल्ली–एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार गंभीर बनी हुई है। बुधवार देर रात चली तेज सर्द हवाओं के कारण कुछ इलाकों में प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार ज़रूर दर्ज किया गया, लेकिन इसके बावजूद भी हवा की गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी से बाहर नहीं निकल सकी। गुरुवार सुबह जारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश स्टेशनों पर एक्यूआई 300 से 350 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बहुत ख़राब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के ओखला फेज़-2, पंजाबी बाग, पटपड़गंज, रोहिणी, आरके पुरम और सिरिफ़ोर्ट जैसे इलाकों में एक्यूआई 309 से 344 के बीच पाया गया। वहीं कुछ स्थानों पर स्थिति और भी चिंताजनक रही, जहां प्रदूषण स्तर 327 और 340 तक दर्ज हुआ। केवल पूशा स्टेशन पर एक्यूआई 289 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी की निचली सीमा पर है। विशेषज्ञों के अनुसार हवा धीमी होते ही पीएम 2.5 और पीएम 10 के कण फिर से तेजी से जमा होने लगते हैं। नोएडा के सेक्टर-125, सेक्टर-1 और सेक्टर-116 में प्रदूषण स्तर 307 से 340 के बीच दर्ज हुआ, जबकि सेक्टर-62 आईएमडी स्टेशन पर एक्यूआई 262 रहा। शाम को हवा के बहाव में थोड़ी तेजी से सुधार दिखा, मगर पारे में आई गिरावट के कारण प्रदूषक जमीन के नजदीक ही बने हुए हैं।

गाज़ियाबाद के लोनी में एक्यूआई 367 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वसुंधरा में एक्यूआई 335 और इंदिरापुरम में 279 दर्ज किया गया। यहां हवा की गुणवत्ता पिछले 24 घंटे में और बिगड़ती दिखाई दी। भारतीय मौसम विभाग की 7 दिन की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में पारे में गिरावट होगी। 4 से 9 दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से घटकर 9 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। लगातार कोहरा छाने और हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण नियंत्रित होने की संभावना भी कम है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह रात के तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड महसूस होगी। ऐसे में प्रदूषण और ठंड का दोहरा असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और श्वसन संबंधी रोगियों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है।

You Might Also Like

ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन उग्र, सुरक्षा बलों की काररवाई में अब तक 31 लोगों की मौत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगवा ली कोरोना की वैक्सीन, दो दिनों से नहीं आए संसद
ममता बनर्जी ने 2024 के लिए रखा सशर्त प्रस्ताव – ‘कांग्रेस जहां भी मजबूत होगी, टीएमसी करेगी समर्थन’
केरल : त्रिशूर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 13 श्रमिकों की मौत, कई अन्य घायलों में 5 की हालत गंभीर
‘मोदी सरनेम’ विवाद पर प्रियंका गांधी बोलीं – ‘अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही’
TAGGED:airNCRReliefstrong cold windstemperaturevery bad
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?