hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पंजाब के सीएम चन्नी ने कैबिनेट संग करतारपुर साहिब में मत्था टेका, पीएम मोदी और इमरान को दिया धन्यवाद            
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > पंजाब के सीएम चन्नी ने कैबिनेट संग करतारपुर साहिब में मत्था टेका, पीएम मोदी और इमरान को दिया धन्यवाद            
देश-विदेशहिन्दी

पंजाब के सीएम चन्नी ने कैबिनेट संग करतारपुर साहिब में मत्था टेका, पीएम मोदी और इमरान को दिया धन्यवाद            

Vinayak Barot
Last updated: November 18, 2021 6:56 pm
Vinayak Barot
Published: November 18, 2021
Share
SHARE

चंडीगढ़, 18 नवंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को अपनी कैबिनेट के सदस्यों के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा से 4.7 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के नरवाल जिले में स्थित करतारपुर पहुंचे और गुरुद्वारा दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोले जाने के फैसले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले वर्ष मार्च में बंद किए गए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लगभग डेढ़ साल बाद बुधवार, 17 नवंबर को एक बार फिर सिख श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन सीमित संख्या सिख श्रद्धालु करतारपुर साहिब पहुंचे थे। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में 21 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल करतारपुर साहिब में माथा टेकने गया। फिर मुख्यमंत्री चन्नी मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों संग पहुंचे।

Feeling extremely blessed to get an opportunity to pay obeisance at Sri Kartarpur Sahib in Pakistan to commemorate 552nd Parkash Purab of Guru Nanak Dev ji. Praying for ‘Chardi Kala’ & ‘Sarbat Da Bhala’. Lets follow Guru ji’s teachings of love, peace, secularism & brotherhood. pic.twitter.com/ssn2RhsDYt

— Charanjit Singh Channi (@CHARANJITCHANNI) November 18, 2021

करतारपुर कॉरिडोर से लौटने के बाद सीएम चन्नी ने ट्वीट किया, “गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान के श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेकने का अवसर पाकर अत्यंत धन्य महसूस कर रहा हूं। ‘चारड़ी कला’ और ‘सरबत दा भला’ के लिए प्रार्थना। आइए गुरु जी की प्रेम, शांति, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की शिक्षाओं का पालन करें।”

चन्नी ने कॉरिडोर को एक बार फिर से खोले जाने को लेकर कहा,  ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का हार्दिक धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने कॉरिडोर को फिर से खोला है।’

श्रद्धालुओं के लिए अनुमति की प्रकिया को आसान व त्वरित करने की अपील

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस चलाएगी। इसके अलावा जिन्हें करतारपुर कॉरिडोर जाने की अनुमति मिलेगी, वैसे लोगों को राज्य सरकार हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। चन्नी ने भारत और पाकिस्तान की सरकार से निवदेन भी किया कि करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनुमति की प्रकिया को आसान और त्वरित बनाया जाए ताकि उन्हें दिक्कत न हो।

वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके श्रद्धालुओं को ही अनुमति

गौरतलब है कि करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य है। वहीं पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने के बाद उनका रैपिड एंटीजन टेस्‍ट भी किया जाएगा। इसके साथ ही जो भी यात्री करतार साहिब जाएंगे, उन्हें उसी दिन शाम को लौटना होगा।

You Might Also Like

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद गुजरात में बाइक रैली के दौरान हिंसा भड़की, 11 हिरासत में
सुब्रमण्यम स्वामी बोले – ‘सीजेआई के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी की अनुपस्थिति जाहिर तौर पर अहंकार है’
नरेन्द्र मोदी नये भारत के दिव्यदर्शी हैं- संजय शेरपुरिया
UP: आत्मसमर्पण न करने पर सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी की संपत्ति जब्त, जानें मामला
आईपीएल-17 : शतकों की लड़ाई में नरेन पर बीस छूटे बटलर, KKR पर जीत से राजस्थान रॉयल्स की स्थिति और सुदृढ़
TAGGED:Charanjit Singh ChanniGurdwara Darbar SahibIMRAN KHANKartarpur Sahib Corridorpm modiPunjab CM
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?