hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: राष्ट्रपति चुनाव : चुनाव आयोग ने ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ और सीलबंद सामग्रियों को रवाना किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > राष्ट्रपति चुनाव : चुनाव आयोग ने ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ और सीलबंद सामग्रियों को रवाना किया
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

राष्ट्रपति चुनाव : चुनाव आयोग ने ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ और सीलबंद सामग्रियों को रवाना किया

Vinayak Barot
Last updated: July 13, 2022 12:22 pm
Vinayak Barot
Published: July 13, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 जुलाई। देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने 18 जुलाई को होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतपेटियों, पेपर पेन और अन्य सीलबंद सामग्री का वितरण शुरू कर दिया है। मतपेटियां यात्रियों के रूप में उड़ान भर रही हैं और इनमें से प्रत्येक को विमान में एक सीट आवंटित की गई हैं। वे ज्यादातर राज्यों की राजधानियों को जा रही हैं जहां उनका इस्तेमाल चुनाव के दौरान होगा।

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की निगरानी में सीलबंद सामग्री का निरीक्षण पूरा हुआ। इसके बाद इसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को सौंप दिया गया। चुनाव आयोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा दिल्ली में मुख्यालय से सामग्री का संग्रह अनिवार्य करता है।

प्रक्रिया के दौरान एक बार जब सामग्री वहां पहुंच जाती है तो तो अधिकारियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद हेल्प डेस्क पर भारत के चुनाव आयोग, नागरिक उड्डयन, दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ के अधिकारियों द्वारा संचालित किया जाता है। आयोग ने चुनाव के दौरान मतदान और मतगणना की व्यवस्था की निगरानी के लिए 37 पर्यवेक्षकों को भी नियुक्त किया है और इन पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग बैठक भी 11 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।

चुनाव आयोग के अनुसार मतपेटियों को एक अलग हवाई टिकट के जरिए भेजा जाता है और उन्हें व्यक्तिगत निगरानी में एआरओ की सीट के पास रखा जाता है। चुनाव आयोग की टीमों द्वारा प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाता है। जब मतपेटियां और मतपत्र राज्यों की राजधानियों में पहुंच जाते हैं, तो इन्हें पहले से निरीक्षण किए गए और ठीक से सील किए गए स्ट्रांग रूम में रखा जाता है और प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है।

मतपेटियों के लिए ‘मिस्टर बैलेट बॉक्स’ के नाम से अलग से टिकट बुक की जाती हैं। मिस्टर बैलेट बॉक्स मतपत्र तथा मतों को चिह्नित करने के लिए विशेष पेन जैसी चुनाव सामग्री ले जाने वाले अधिकारी की सीट के बगल में ‘बैठाया’ जाता है। यह सीट विमान की अगली पंक्ति में बुक होती है। मंगलवार को जहां 14 मतपेटियां भेजी गईं, वहीं बुधवार को 16 मतपेटियां भेजी जाएंगी। संसद भवन और दिल्ली विधानसभा के लिए बनीं मतपेटियां बुधवार को भेजे जाने की संभावना है।

मतदान समाप्त होने के बाद सील की गईं मतपेटियों और अन्य चुनाव सामग्री को अगली उपलब्ध उड़ान से चुनाव अधिकारी, जो इस बार राज्यसभा महासचिव हैं, के कार्यालय में वापस ले जाया जाता है। मतपेटियों और अन्य दस्तावेजों को व्यक्तिगत रूप से विमान के कैबिन में ले जाया जाता है और इन पर साथ आने वाले अधिकारियों की हर समय नजर रहती है।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले – केंद्र पीड़ितों की हरसंभव मदद को तत्पर
किसान आंदोलन : घर वापसी से पहले राकेश टिकैत ने लखीमपुर कांड को लेकर कही ये बड़ी बात
रेल यात्रियों को सहूलियत : दौलतपुर चौक-जयपुर एक्सप्रेस को साबरमती जंक्शन तक विस्तार दिया गया
मनीष सिसोदिया ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, शुक्रवार को जेल से हुए रिहा
UP IAS Transfer : योगी सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के किए तबादले, देखें लिस्ट
TAGGED:'Mr Ballot Box'dispatchedELECTION COMMISSIONPresidential electionsealed materials
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?