hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने खजुराहो में किया केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, बोले – देश की बड़ी नदी परियोजनाओं के पीछे बाबा साहेब का विजन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > पीएम मोदी ने खजुराहो में किया केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, बोले – देश की बड़ी नदी परियोजनाओं के पीछे बाबा साहेब का विजन
राष्ट्रीयमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यहिन्दी

पीएम मोदी ने खजुराहो में किया केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास, बोले – देश की बड़ी नदी परियोजनाओं के पीछे बाबा साहेब का विजन

Revoi Editor
Last updated: December 25, 2024 9:13 pm
Revoi Editor
Published: December 25, 2024
Share
SHARE

खजुराहो, 25 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने देश की बड़ी नदी परियोजनाओं का श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को देते हुए कहा आजादी के बाद की जल घाटी परियोजनाओं के पीछे उन्हीं का विजन था।

मध्य प्रदेश को दीं कई सौगातें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के मौके पर पीएम मोदी ने राज्य को कई अन्य सौगातें भी दीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का भी जारी किया। उल्लेखनीय है कि आज अटल जी की 100वीं जन्म जयंती भी है।

कांग्रेस राज में जल संकट कोई समस्‍या नहीं 

पीएम मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहां उसकी सरकार है वहां सुशासन हो ही नहीं सकता। इसे बुंदेलखंड के लोगों ने भी वर्षों तक भुगता है। पीढ़ी दर पीढ़ी यहां के किसान, माता-बहनों ने बूंद बूंद पानी के लिए संघर्ष किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने जल संकट के स्थाई समाधान के बारे में सोचा ही नहीं, इसको समझा ही नहीं।

जल घाटी परियोजनाओं के पीछे बाबा साहेब का विजन था

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जल संरक्षण का क्रेडिट एक ही व्यक्ति को देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। देश की जल शक्ति, जल संसाधन, पानी के लिए बांधों के निर्माण का किसी एक महापुरुष को क्रेडिट जाता है तो वह डॉ. भीमराव आंबेडकर हैं। जल घाटी परियोजनाओं के पीछे उन्हीं का विजन था। आज जो केंद्रीय जल आयोग है, इसके पीछे भी बाबा साहेब के ही प्रयास थे। कांग्रेस ने कभी जल संरक्षण से जुड़े प्रयासों के लिए, बड़े बांधों के लिए बाबा साहेब को श्रेय नहीं दिया।

सुशासन भाजपा सरकार की पहचान

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को प्रेरणादायी बताते हुए कहा, ‘यह पर्व सुशासन की, सुसेवा की हमारी प्रेरणा का भी पर्व है। मध्य प्रदेश में 1,100 अटल ग्राम सुशासन भवन का भूमि पूजन किया गया है। सुशासन भाजपा सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा कि देश में जितनी सरकारें हैं उनका मूल्यांकन होना चाहिए। जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां क्या काम होता है; जहां लेफ्ट वालों ने सरकार बनाई, वहां क्या हुआ; जहां परिवारवादी पार्टी ने सरकार चलाई वहां क्या हुआ; जहां मिली-जुली सरकार चली, वहां क्या हुआ; और जहां-जहां भाजपा को सरकार चलाने का मौका मिला, वहां क्या हुआ; इसका भी मूल्यांकन होना चाहिए।

सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचना नैतिक दायित्‍व

उन्होंने दावा किया, ‘जब-जब भाजपा को सेवा करने का अवसर मिला, हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के जन कल्याण, विकास के कामों में सफलता पाई है। निश्चित मानदंडों पर मूल्यांकन हो जाए तो देश देखेगा कि हम जन सामान्य के प्रति कितने समर्पित हैं। आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को साकार करने के लिए हम दिन-रात पसीना बहाते हैं। जिन्होंने देश के लिए खून बहाया, उनका रक्त बेकार न जाए, हम अपने पसीने से उनके सपनों को सींच रहे हैं। सुशासन के लिए अच्छी योजनाओं के साथ ही उन्हें अच्छी तरह लागू करना भी जरूरी है। सरकार की योजनाओं का लाभ कितना पहुंचा, यह सुशासन का पैमाना होता है।’

कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने में माहिर

उन्होंने कहा कि अतीत में कांग्रेस की सरकारें घोषणाएं करने में माहिर हुआ करती थीं। घोषणाएं करना, फीता काटना, दीया जलाना… अखबार में तस्वीर छपने पर उनका काम वहीं पूरा हो जाता था और उसका फायदा लोगों को कभी नहीं मिल पाता था । उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की सरकारों की न तो नीयत थी और न ही उनमें योजनाओं को लागू करने की क्षमता। आज किसान सम्मान निधि जैसी योजना का लाभ हम देख रहे हैं। मध्य प्रदेश में किसानों को किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपये मिल रहे हैं।’

ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार में बीते एक साल में विकास को एक नई गति मिली है। आज भी यहां हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के साथ ओंकारेश्वर फ्लोटिंग प्लांट का भी लोकार्पण हुआ है। यह प्रदेश का पहला फ्लोटिंग प्लांट है।

अटल जी का सपना हुआ पूरा

इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘आज सुखद दिन है, अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा, वह पूरा हो रहा है। जब भी सूखे की बात आती थी तो बुंदेलखंड की चर्चा होती थी। यहां से लोग बड़ी संख्या में पलायन करते थे।’

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो की बात सबसे पहले की थी और उनके जाने के बाद उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नदी जोड़ो के जरिए देश का विकास हो पाएगा, नदी को जोड़ना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे जानते थे और इसीलिए वह केन-बेतवा नदी जोड़ो योजना की सौगात दे रहे हैं।’

स्थानीय सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, ‘आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं। लोगों ने यहां के सूखे पर प्रलाप किया और राजनीतिक पर्यटन करने आए। मगर आज सौगात मिल रही है। हम सौभाग्यशाली हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा था, उसे पूरा किया जा रहा है। अब यह बुंदेलखंड हरा-भरा और समृद्ध बुंदेलखंड होगा।’

You Might Also Like

Stock Market: लाल निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत! सेंसेक्स 215 और निफ्टी 70 अंक लुढ़का
मंदसौर में सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने किया एलान
भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, पहली तिमाही में 20.1% की दर से बढ़ी जीडीपी
गुजरात में राहुल गांधी ने लगाई चुनावी वादों की झड़ी – 3 लाख रुपये तक के कृषि लोन माफ, किसानों को मुफ्त बिजली
TAGGED:Baba Saheb's visionbig river projectsKen-Betwa Link ProjectKhajurahoPM Modi laid the foundation stone
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?