Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर में सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग,...

मंदसौर में सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित

मंदसौर, 13 सितंबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शनिवार को मंदसौर में जब वह हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के लिए पहुंचे थे, तभी उनके हॉट एयर बैलून में आग लग गई। हालांकि, इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत हॉट एयर बैलून से बाहर निकाला। इसके बाद आग को बुझाया गया।

जानकारी के अनुसार मंदसौर में गांधी सागर अभयारण्य है। यहां पर हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री भी हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के लिए पहुंचे थे। जब वह बैलून के अंदर थे। तभी हॉट एयर बैलून के नीचले हिस्से में आग लग गई। लेकिन उनकी सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और फिर आग को बुझाया।

तेज हवा के चलते हुआ हादसा

हॉट एयर बैलून की देखरेख करने वालों ने बताया कि जिस वक्त मुख्यमंत्री बैलून में सवार हुए थे। उस वक्त हवा की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ऐसे में बैलून आगे नहीं बढ़ सका। जिसके चलते उसके निचले हिस्से में आग लग गई। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को झाबुआ में थे। वहां के बाद वह मंदसौर पहुंचे हैं। झाबुआ में मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान किया था। उन्होंने कहा था कि दिवाली के बाद लाडली बहना योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता मौजूदा 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments