न्यासा ने दोस्तों के साथ पार्टी में किया डैड अजय देवगन के गाने पर डांस, वीडियो वायरल

मुंबई, 5 जुलाई। अजय देवगन की बेटी की रीसेंट पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस पार्टी में लोगों ने इंट्रेस्टिंग बात नोटिस की कि न्यासा और उनके दोस्तों ने अजय देवगन के गाने पर डांस किया। यह पार्टी बीते हफ्ते लंदन में थी। न्यासा के दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने ये वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें करीना कपूर का गाना भी सुनाई दे रहा है। पार्टी में गैरी संधु का गाना हौली-हौली चल रहा है। यह गाना फिल्म दे दे प्यार दे में भी था। इसमें अजय देवगन, तबू और रकुल प्रीत सिंह ने ऐक्टिंग की थी।

  • न्यासा ने दिए थे किलर पोज

पार्टी की तस्वीरें वायरल हुई हैं इनमें न्यासा अपने दोस्तों के साथ घिरी दिख रही हैं। क्लब में हो रही इस पार्टी मे उन्होंने किलर पोज दिए हैं। न्यासा के साथ पार्टी में अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल भी थीं।

  • जाह्नवी के साथ भी दिखी थीं नीसा

इससे पहले ओरहान और न्यासा एम्सटरडैम में थे। वहां उनकी मुलाकात जाह्नवी कपूर से हुई थी। उनकी साथ में लंच करते हुए तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। न्यासा काफी वक्त से लंदन में हैं। बीते हफ्ते वह अपने कजन फिल्ममेकर दानिश गांधी से मिली थीं। न्यासा लंदन में सिंगर कनिका कपूर की शादी में भी गई थीं।

  • फिलहाल फिल्मों में आने का मन नहीं

न्यासा काजोल और अजय देवगन की बड़ी बेटी हैं। अजय-काजोल की शादी 1999 में हुई थी और बेटी न्यासा का जन्म 2003 में हुआ था। न्यासा के छोटे भाई युग का जन्म 2010 में हुआ था। न्यासा के पिता का कहना है कि अभी तो उनकी बेटी का फिल्मों में इंट्रेस्ट नहीं लेकिन बच्चों का मन कभी भी बदल सकता है। फिलहाल न्यासा अपनी एजुकेशन पूरी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular