बॉलीवुड : अब सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई, इंगेजमेंट रिंग क साथ सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

मुंबई, 9 मई। भारतीय फिल्म जगत यानी बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले ही माह अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर कपूर परिवार वालों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे तो अब गुजरे जमाने के प्रख्यात अभिनेता व मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की अभिनेत्री बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दे दी है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने बाएं हाथ की अंगुली में डायमंड रिंग पहने दिखाई दे रही हैं और काफी खुश नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों को देखकर ये कयास लगा रहे है कि सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

लेकिन अब भी एक सवाल प्रशंसकों के मन में बना हुआ है कि सोनाक्षी सिन्हा ने किसके साथ सगाई की। इस बात का खुलासा उनके शेयर तस्वीरों में भी नहीं हुआ है। तस्वीरों में अभिनेत्री ने अपने मंगेतर को छिपा दिया है। तस्वीरों में सिर्फ उनके मंगेतर का कंधा और हाथ दिखाई दे रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा अपने शेयर तस्वीरों के कैप्शन में लिखी, ‘मेरे लिए आज का दिन बहुत बड़ा दिन है! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैं इसे आपके सबके साथ साझा करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये सब इतना आसान था।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

उनके इस तस्वीरों पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे है। उनके इस पोस्ट को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने बधाई देते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। वहीं नेहा धूपिया ने भी उन्हें बधाई दी है। फिलहाल प्रशंसक सोनाक्षी सिन्हा के मंगेतर को देखने के लिए उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular