hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी, सक्रिय मामले 199 दिनों में न्यूनतम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी, सक्रिय मामले 199 दिनों में न्यूनतम
राष्ट्रीयहिन्दी

भारत में कोरोना संकट : नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी, सक्रिय मामले 199 दिनों में न्यूनतम

Vinayak Barot
Last updated: October 3, 2021 3:18 pm
Vinayak Barot
Published: October 3, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर। कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट जारी है। इस क्रम में बीते 24 घंटे के दौरान 22,842 नए केस पाए गए तो 244 मरीजों की मौत हुई और 25,930 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। एक्टिव केस में 3,332 की दैनिक गिरावट के बाद शनिवार तक देश में 2,70,557 सक्रिय दर्ज किए गए। यह संख्या पिछले 199 दिनों में सबसे कम रही।

अब तक 3.38 करोड़ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को उपलब्ध कराई गई अद्यतन जानकारी के अनुसार देश में अब तक 3.38 करोड़ से ज्यादा लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है।

हालांकि मौजूदा साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.66 प्रतिशत है, जो पिछले 100 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। इसी प्रकार दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.80 प्रतिशत है, जो पिछले 34 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है।

मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक लगभग 3.31 करोड़ लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 97.87 फीसदी है, जो मार्च, 2020 के बाद उच्चतम स्तर पर है जबकि एक्टिव रेट घटकर 0.80 फीसदी रह गई है।

देश के 52 फीसदी कोरोना मरीज अकेले केरल में

दक्षिणी राज्य केरल में भी संक्रमण का फैलाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अब भी देश के 52.39 फीसदी इलाजरत मरीज इसी राज्य में हैं। शनिवार को राज्य में 13,217 नए केस सामने आए तो 121 लोगों की मौत हुई और 14,437 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। एक्टिव केस में 1,314 की गिरावट के बाद राज्य में दो अक्टूबर तक 1,41,740 मरीज इलाजरत थे।

260 दिनों में 90.51 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 260 दिनों में अब तक 90.51 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें शनिवार को 73.76 लाख लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया। अब तक कुल 57.32 करोड़ लोगों के सैम्पल की जांच भी जा की चुकी है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 2 अक्टूबर, 2021 के कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 22,842

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 25,930

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 244

अब तक कुल संक्रमित : 3,38,13,903

अब तक कुल स्वस्थ : 3,30,94,529

रिकवरी दर : 97.87%

अब तक कुल मौतें : 4,48,817

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 2,70,557 (दैनिक गिरावट 3,332)        

सक्रियता दर : 0.80%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 73,76,846

260 दिनों में कुल टीकाकरण  90,51,75,348

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 12,65,734

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 57,32,60,724.

You Might Also Like

इंडिगो ने एयरपोर्ट पर परेशान हुए यात्रियों को दी राहत – 10,000 रुपये मुआवजा और 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर
जम्मू कश्मीर : उमर अब्दुल्ला की सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, वजह भी बताई
अजय माकन बोले – ‘हमें सरकार चाहे जितना दबा ले, लेकिन हम महंगाई, बेरोजगारी व जीएसटी पर विरोध जारी रखेंगे’
पीएम मोदी ने कुरनूल में 13430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, बोले – ‘21वीं सदी हिन्दुस्तान की’
ICC महिला विश्व कप : किंग की जादुई गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने शीर्ष पर रहकर लीग चरण में अपने अभियान का समापन किया
TAGGED:active casesCorona crisis in Indiacorona infectionCovid-19decline in new casesrecovery rate
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?