hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: NEET पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार : इस वर्ष पेपर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा थे प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > NEET पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार : इस वर्ष पेपर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा थे प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी
राष्ट्रीयहिन्दी

NEET पेपर लीक का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार : इस वर्ष पेपर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा थे प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी

Revoi Editor
Last updated: May 15, 2026 9:45 pm
Revoi Editor
Published: May 15, 2026
Share
SHARE

पुणे, 15 मई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने पुणे से प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें इस पूरे रैकेट का कथित ‘मास्टरमाइंड’ बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र के लातूर स्थित दयानंद मेडिकल कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं

दरअसल, प्रोफेसर कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर स्थित दयानंद मेडिकल कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं और प्राप्त जानकारी के अनुसार वह इस वर्ष NEET-UG का पेपर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा भी थे।

NTA के अंदर से ही निकला बड़ा खिलाड़ी!

यह गिरफ्तारी इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है कि जांच अब सीधे परीक्षा प्रणाली के अंदर बैठे लोगों तक पहुंचती दिख रही है। 2024 के मामले में जहां NTA पर सीधे सवाल नहीं उठे थे, वहीं इस बार जांच शुरू से ही ‘इनसाइडर रोल’ की तरफ इशारा कर रही है।

कैसे हुआ कथित पेपर लीक?

CBI जांच के अनुसार अप्रैल, 2026 के आखिरी हफ्ते में कुलकर्णी ने अपने आधिकारिक एक्सेस का इस्तेमाल कर चुनिंदा छात्रों तक सवाल पहुंचाए। इसमें उनकी सहयोगी मनीषा वाघमारे ने भी मदद की, जिसे 14 मई को गिरफ्तार किया गया था।

पुणे स्थित अपने घर पर ‘स्पेशल कोचिंग क्लास’ चलाते थे कुलकर्णी

जांच एजेंसियों के अनुसार कुलकर्णी पुणे स्थित अपने घर पर ‘स्पेशल कोचिंग क्लास’ चलाते थे। इन क्लासेज में शामिल होने के लिए छात्रों से लाखों रुपये लिए जाते थे। आरोप है कि वे छात्रों को संभावित सवाल, ऑप्शन और सही जवाब डिक्टेट करते थे। छात्रों की नोटबुक जब्त की गईं और फॉरेंसिक जांच में पाया गया कि उनमें लिखे सवाल तीन मई को हुए असली NEET-UG 2026 पेपर से पूरी तरह मेल खा रहे थे।

देशभर में छापेमारी जारी

दिलचस्प यह है कि CBI ने पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में छापेमारी की है। एजेंसी ने मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। अब कुलकर्णी को पहले पुणे कोर्ट में पेश किया जाएगा, फिर आगे पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता है।

NTA पर बड़े सवाल

कुल मिलाकर देखें तो पेपर तैयार करने वाली टीम के सदस्य की गिरफ्तारी से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीबीआई अधिकारियों ने NTA मुख्यालय जाकर यह जांच भी शुरू की है कि पेपर तैयार होने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की प्रक्रिया में कौन-कौन शामिल था। यह जांच 12 मई को उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के बाद शुरू हुई थी। अब तक जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर समेत कई शहरों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

You Might Also Like

स्वामी प्रसाद मौर्य पर बोले रामगोपाल यादव – ‘राजनीति में टेढ़े-मेढ़े लोग भी होते हैं, साथ लेकर चलना होता है’
पीएम मोदी व मार्क कार्नी के बीच द्विपक्षीय बातचीत : भारत-कनाडा संबंधों के लिए संतुलित कदम उठाने पर जताई सहमति
पश्चिम बंगाल : पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या
US ने आरोपों को किया खारिज, लोकसभा चुनाव की तारीफ करते हुए बोला – ‘भारत में लोकतंत्र को लेकर कोई संदेह नहीं’
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई का तंज – दक्षिण भारत के ‘पप्पू’ हैं उदयनिधि स्टालिन
TAGGED:Kulkarni Prepared This Year's PaperKulkarni Was Part of the TeamMastermind' ArrestedNEET Paper LeakProfessor PV Kulkarni Arrested
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?