hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश : सस्ती होगी बिजली, इथेनॉल प्लांट की नई नीति सहित कई प्रस्तावों पर शिवराज कैबिनेट की मंजूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > मध्य प्रदेश : सस्ती होगी बिजली, इथेनॉल प्लांट की नई नीति सहित कई प्रस्तावों पर शिवराज कैबिनेट की मंजूरी
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

मध्य प्रदेश : सस्ती होगी बिजली, इथेनॉल प्लांट की नई नीति सहित कई प्रस्तावों पर शिवराज कैबिनेट की मंजूरी

sanket
Last updated: June 15, 2021 8:28 pm
sanket
Published: June 15, 2021
Share
SHARE

भोपाल, 15 जून। मध्य प्रदेश सरकार अब घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने की तैयारी कर रही है। इस क्रम में मंगलवार को शिवराज कैबिनेट ने बिजली कम्पनियों को सब्सिडी देने पर मुहर लगा दी। इसके तहत उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली के लिए 14,500 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर भी लगाई गई। कैबिनेट के निर्णय के तहत अब प्रदेश में धान से जुड़े उद्योग को बढ़ावा देने और इथेनॉल प्लांट के लिए नई नीति जल्द लागू की जाएगी। इसके लिए एमएसएमई विभाग को यथाशीघ्र दोनों प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में किसानों से खरीदे गए धान के लिए तीन स्लैब बनाने का निर्णय भी लिया गया। ये स्लैब 50 से लेकर 200 रुपये के बीच में होंगे।

प्रदेश के घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए सस्ती बिजली की बात करें तो विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली बिल की दरों में सब्सिडी दी जाती है। उसे भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। नियामक आयोग द्वारा तय दर से कम पर बिजली देने के लिए सरकार 9,773 करोड़ रुपये की सब्सिडी तीनों बिजली कम्पनियों को देगी।

इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को, जिनकी मासिक खपत 150 यूनिट है, इंदिरा गृह ज्योति योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके लिए 100 यूनिट तक 100 रुपये की दर से बिजली बिल लिया जाता है। वहीं अनुसूचित जाति, जनजाति के उपभोक्ताओं को 30 यूनिट मासिक खपत पर 25 रुपये देने होते हैं। अब इसके लिए शिवराज सरकार बिजली कम्पनियों को 4,945 करोड़ रुपए का अनुदान देगी।

कैबिनेट बैठक में शासकीय सेवकों के लिए शुरू की गई विशेष पैकेज त्योहार अग्रिम योजना का भी अनुमोदन किया गया। इसके अलावा कुछ विक्रेताओं के खाते में डाले जाने वाली रकम के 60 करोड़ पैकेज की अनुमति भी दी गई।

You Might Also Like

साइबर क्राइम पर सीएम योगी सख्त – यूपी के हर जिले में खुलेगा साइबर थाना, अपराधों पर लगेगी लगाम
मांडविया की वैश्विक कम्पनियों से अपील – भारत को बनाएं दुनिया में सबसे अच्छा निवेश स्थल
मधुसूदन मिस्त्री बोले – तीनों प्रत्याशी अपने बल पर लड़ रहे चुनाव, इनमें कोई भी कांग्रेस का आधिकारिक उम्मीदवार नहीं
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीएम मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान
देश के 131 नायक इस वर्ष पद्म पुरस्कारों से नवाजे जाएंगे : वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण
TAGGED:Hindi newsImportant StoriesNational news
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

August 7, 2026

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?