hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं, बंद भी किए जा सकते हैं स्कूल – डॉ. दिनेश शर्मा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > उत्तर प्रदेश : विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं, बंद भी किए जा सकते हैं स्कूल – डॉ. दिनेश शर्मा
देश-विदेशहिन्दी

उत्तर प्रदेश : विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं, बंद भी किए जा सकते हैं स्कूल – डॉ. दिनेश शर्मा

sanket
Last updated: August 19, 2021 7:46 pm
sanket
Published: August 19, 2021
Share
SHARE

लखनऊ, 19 अगस्त। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा है कि राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है और तनिक भी प्रतिकूल संकेत मिलने पर स्कूलों को बंद भी किया जा सकता है। विधान परिषद में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान शिक्षक दल के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा पूछे गए सवाल पर नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने यह संकेत दिया।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के काफी कम हो चुके मामलों को ध्यान में रखते हुए कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल-कॉलेज गत 16 अगस्त से खोले जा चुके हैं जबकि कक्षा छह से आठ तक के स्कूल 23 अगस्त से खोले जाने हैं और एक सितम्बर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूलों को खोलने की तैयारी की जा रही है।

डॉक्टर दिनेश शर्मा ने सदन को जानकारी देते हुए बताया, ‘बेसिक शिक्षा में उपस्थिति को अनिवार्य नहीं किया गया है। हमने नौ से 12 तक की कक्षाओं के लिए भी उपस्थिति को अनिवार्य नहीं किया है। अभिभावकों और शिक्षकों तथा राजनीतिक संगठनों द्वारा भी कहा गया है कि चाहे कम समय के लिए ही सही, लेकिन ऑफलाइन शिक्षण कार्य कराया जाए। यूपी में अभी जो वातावरण है, इसमें हम सुरक्षा की तरफ बढ़ चुके हैं, लेकिन अगर चिंता के संकेत मिले तो हम स्कूलों को बंद भी कर सकते हैं।’

शिक्षक दल के सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जताई चिंता

दरअसल, ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से सवाल पूछा था कि क्या अब तक टीका नहीं लगवाने वाले शिक्षकों और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण की कोई व्यवस्था की गई है या नहीं। सपा सदस्य रुद्र प्रकाश ने भी अनुपूरक सवाल के जरिए इस पर चिंता जताते हुए कहा कि टीकाकरण कराए बगैर छोटे बच्चों को स्कूल भेजना क्या खतरनाक नहीं है? नरेश उत्तम पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि विद्यालय खुल गए हैं, ऐसे में कोविड-19 संक्रमण बच्चों में फैलने को लेकर जो चिंता है, उसे कैसे दूर किया जाएगा।
इस पर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए अभी टीका बना ही नहीं है और उम्मीद है कि सितम्बर में यह टीका आ जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश सिंह ने कहा कि टीका उपलब्ध होने पर अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जाएगा।

You Might Also Like

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से 165 लोगों की मौत, 171 घायल
बृजभूषण सिंह की घोषणा – भाजपा 2029 में चुनाव लड़ाएगी तो ठीक अन्यथा पैदल ही लड़ेंगे, कोई ताकत नहीं रोक सकती
विश्व कप क्रिकेट : बर्थडे ब्वॉय कोहली के रिकॉर्ड 49वें शतक के बाद जडेजा का जलवा, टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत
पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाया, डल्लेवाल सहित कई किसान नेता हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
दिल्ली शराब घोटला : ईडी ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया
TAGGED:Dinesh sharmaHindi newsschoolsup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?