hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली शराब घोटला : ईडी ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > दिल्ली शराब घोटला : ईडी ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया
राष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली शराब घोटला : ईडी ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया

Vinayak Barot
Last updated: November 10, 2022 1:40 pm
Vinayak Barot
Published: November 10, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 नवम्बर। दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक शख्स फार्मा कम्पनी का मालिक बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

दिल्ली के आबकारी घोटाला मामले में अब तक पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इनमें तीन आरोपितों को ईडी ने गिरफ्तार किया है और दो की गिरफ्तारी सीबीआई ने की है। ईडी ने मामले में विनय बाबू नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारियां

दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी और सीबीआई ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें विनय बाबू, समीर महेन्द्रू, अभिषेक बोइंनपिल्लई, विजय नायर और शरथ रेड्डी शामिल हैं। मामले के एक आरोपी दिनेश अरोड़ा ने अदालत में अर्जी दाखिल करके सरकारी गवाह बनने की अपील की है। उनकी अर्जी पर कोर्ट 14 नवंबर को सुनवाई करेगा। उसी दिन अरोड़ा का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद तय किया जाएगा कि अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है या नहीं।

अरोड़ा के गवाह बनने से बढ़ेगी सिसोदिया की मुश्किल!

दिनेश अरोड़ा को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का करीबी माना जाता है। माना जा रहा है कि उनके सरकारी गवाह बनने से सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाल में अरोड़ा को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दे दी थी, जिस पर सीबीआई ने आपत्ति नहीं जताई थी। अरोड़ा ने अदालत में कहा था कि वह अपनी मर्जी से सरकारी गवाह बनना चाहते हैं। वहीं, जांच एजेंसी के मुताबिक, अरोड़ा ने कई अहम जानकारियां उपलब्ध कराई हैं।

अब तक जांच एजेंसी की काररवाई

दिल्ली शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने 17 अगस्त को केस दर्ज किया था। एफआईआर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्णा, उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त पंकज भटनागर को आरोपी बनाया गया था। मनीष सिसोदिया समेत आठ लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के आवास पर जांच एजेंसी छापे भी मार चुकी है। 17 अक्टूबर को सिसोदिया को दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय बुलाकर करीब नौ घंटे की पूछताछ की गई थी। इससे पहले ईडी और सीबीआई ने 14 अक्टूबर को मामले को लेकर छापेमारी की थी। राजधानी दिल्ली में 25 ठिकानों पर छापे मारे गए थे। इससे पहले 7 अक्टूबर को ईडी ने दिल्ली, पंजाब और तेलंगाना के 35 ठिकानों पर रेड डाली थी।

You Might Also Like

राहुल गांधी का तंज – महंगाई और बेरोजगारी पर बुलडोजर चलना चाहिए, लेकिन भाजपा के बुलडोजर पर नफरत सवार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ शेयर की सेल्फी, जमकर की तारीफ
कारगिल के शहीदों को मुख्यमंत्री योगी ने किया नमन, कहा- जांबाजी से जवानों ने पाकिस्तानियों को खदेड़ा
एफआईआई की बड़ी बिकवाली से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 314 अंक टूटा, निफ्टी 75 अंक कमजोर
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार, AQI 383 पर दर्ज
TAGGED:Andhra PradeshDelhi liquor scamedTelanganatwo businessmen arrested
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?