hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश की प्रगति और उन्नति में मिलकर दें योगदान: सीएम शिवराज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > देश-विदेश > मध्य प्रदेश की प्रगति और उन्नति में मिलकर दें योगदान: सीएम शिवराज
देश-विदेशहिन्दी

मध्य प्रदेश की प्रगति और उन्नति में मिलकर दें योगदान: सीएम शिवराज

sanket
Last updated: November 1, 2021 3:48 pm
sanket
Published: November 1, 2021
Share
SHARE

भोपाल, 1 नवम्बर। मध्य प्रदेश के 66 वें स्थापना दिवस पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्राणों से प्यारा प्रदेश विकास पथ पर तीव्रतम गति से गतिमान हो, हम सब मिलकर प्रदेश की प्रगति और उन्नति में योगदान दें। आइये, नवनिर्माण में जुट जायें।

शिवराज चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बेटा-बेटी शिक्षित होकर अपने सपनों को साकार करें, इसके लिए वे इनकी राह में आने वाली धनाभाव की बाधाओं को दूर करने के लिए जनकल्याण (संबल) योजना के माध्यम से प्रयासरत हैं। सबको शिक्षा, रोजगार के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, ताकि नागरिकों का जीवन सानंद व्यतीत हो। इस ध्येय की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सिलसिलवार ट्वीट में कहा कि नागरिकों की खुशहाली और समृद्धि में ही प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित है। प्रदेश के नागरिकों ने अपने कर्तव्यों का जिस निष्ठा एवं संकल्प के साथ निर्वहन किया, वह प्रशंसनीय भी है और अभिनंदनीय भी। कोविड 19 जैसी चुनौती का सामना कर हम इसे नियंत्रित करने में सफल हुए, तो यह समाज के हर वर्ग के अपरिमित योगदान के कारण संभव हुआ।

शिवराज चौहान ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं धर्मगुरुओं के सहयोग का ही प्रतिफल है, जिसके कारण मध्यप्रदेश ने को के संक्रमण की रोकथाम के लिए 7 करोड़ डोज़ के आंकड़े को इतनी चुनौतियों के बीच पार कर नया इतिहास रच दिया है। मध्यप्रदेश केवल भारत का हृदय प्रदेश ही नहीं है, अपितु प्राणों से प्यारे हमारे इस राज्य ने देश का भी दिल जीतने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता से लेकर पीएम आवास योजना, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश ने इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हम सब आत्मनिर्भर एमपी बनाकर अपना हरसंभव योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति में हमारी स्वसहायता समूह की बहनों के हाथों से निर्मित उत्पाद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के युवा भी अपना उद्यम स्थापित कर इसमें अपना रचनात्मक योगदान दे रहे हैं।

You Might Also Like

Stock Market: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 153 अंक चढ़ा , जानिए निफ्टी का हाल
SCO समिट में व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक से पहले पीएम मोदी ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की
ट्विशा शर्मा केस : सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, अब सोमवार को होगी सुनवाई
दिल्ली के एलजी का बड़ा एक्शन – आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण सहित 11 अधिकारी निलंबित
अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में नोटबंदी को लेकर सरकार पर साधा निशाना, निशिकांत दुबे का पलटवार
TAGGED:CM Shivraj Singh ChouhanHindi newsmadhya pradeshNational
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?