hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली के एलजी का बड़ा एक्शन – आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण सहित 11 अधिकारी निलंबित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली के एलजी का बड़ा एक्शन – आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण सहित 11 अधिकारी निलंबित
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली के एलजी का बड़ा एक्शन – आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण सहित 11 अधिकारी निलंबित

Vinayak Barot
Last updated: August 6, 2022 3:42 pm
Vinayak Barot
Published: August 6, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 6 अगस्त। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आबकारी नीति को लेकर बड़ी काररवाई की है। उन्होंने विजिलेंस रिपोर्ट के बाद आबकारी नीति में घोटाले के आरोप में आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण, तत्कालीन आबकारी आयुक्त दानीक्स आनंद कुमार तिवारी सहित 11 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आबकारी नीति को लागू करने में हुई चूक को लेकर की गई है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ निलंबन और अनुशासनात्मक काररवाई करने की विजिलेंस को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली सरकार को आबकारी नीति के तहत हजारों करोड़ का नुकसान हुआ : सिसोदिया

इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने, जो आबकारी मंत्री भी हैं, पहली बार स्वीकार किया कि दिल्ली सरकार को नई आबकारी नीति 2021-22 के तहत ‘हजारों करोड़ रुपये’ का नुकसान हुआ है। इसके लिए उन्होंने एलजी पर आरोप लगाया, जिन्होंने 17 नवंबर 2021 से लागू हुई नई व्यवस्था पर अंतिम क्षण में यू-टर्न ले लिया। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने कहा कि अब वे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

एलजी के पास दो बार भेजी गई थी फाइल

शनिवार को सिसोदिया के आरोपों के कुछ मिनट बाद, एलजी कार्यालय ने बताया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त, आईएएस अधिकारी आरव गोपी कृष्ण और दानिक्स अधिकारी आनंद कुमार तिवारी, उप आबकारी आयुक्त के खिलाफ ‘प्रमुख अनुशासनात्मक कार्यवाही’ शुरू करने को मंजूरी दे दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि 2021-22 आबकारी नीति को लागू करने से पहले दो बार फाइल एलजी के पास भेजी गई थी।

लॉन्च से 48 घंटे पहले एलजी ने वापस भेजी फाइल

सिसोदिया ने कहा कि पहली बार तत्कालीन एलजी अनिल बैजल ने कुछ सुझावों और बदलावों के साथ फाइल वापस भेजी थी, जिसे दिल्ली सरकार ने शामिल किया था। डिप्टी सीएम ने कहा, ‘एलजी द्वारा सुझाए गए आवश्यक बदलाव करने के बाद, फाइल को नवंबर के पहले हफ्ते में दूसरी बार भेजा गया था। नई नीति को 17 नवंबर से लागू किया जाना था और एलजी ने लॉन्च से ठीक 48 घंटे पहले 15 नवंबर को फाइल वापस कर दी और हमें इसमें एक बड़ा बदलाव करने के लिए कहा। एलजी ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में शराब की दुकानों को अनुमति देने के लिए हमें दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और नगर निगम से अनुमति लेनी होगी।’

You Might Also Like

पंजाब चुनाव से पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है ईडी : केजरीवाल
‘शीश महल’ विवाद: आप नेता सौरभ भारद्वाज व संजय सिंह को मुख्यमंत्री आवास में जाने से रोका गया
मथुरा: बरसाना के राधा रानी मंदिर में हादसा, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल
सेना पर राहुल गांधी के बयान से सियासी बवाल, भाजपा बोली – सेना का मनोबल क्यों तोड़ रहे ‘जयचंद’
जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, उपराज्यपाल को दी दिल्ली के LG जैसी शक्तियां
TAGGED:11 officers suspendedAarav Gopi KrishnadelhiExcise CommissionerExcise PolicyLG VK Saxena
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

हिंडनबर्ग मामले में केंद्र सरकार कमेटी बनाने को तैयार, सुप्रीम कोर्ट ने 16 फरवरी तक रिपोर्ट सौंपने को कहा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 13, 2023
भारत का तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा मामले पर टिप्पणी से भारत इनकार, किरेन रिजिजू के बयानों से बनाई दूरी
यूपी : मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- भाजपा कार्यकर्ता छुट्टा गायों का गोबर उठाएंगे और दूध पिएंगे!
यूपी : डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान की  चेतावनी – रील बनाने वाले पुलिसकर्मी नौकरी से होंगे बर्खास्त
आईपीएल -17 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार जीती ट्रॉफी, एकतरफा फाइनल में SRH को 8 विकेट से शिकस्त दी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?