hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: MP के सीएम मोहन का OBC आरक्षण पर बड़ा बयान- ’27 फीसदी कोटा देने के लिए सरकार तैयार’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > MP के सीएम मोहन का OBC आरक्षण पर बड़ा बयान- ’27 फीसदी कोटा देने के लिए सरकार तैयार’
राष्ट्रीयहिन्दी

MP के सीएम मोहन का OBC आरक्षण पर बड़ा बयान- ’27 फीसदी कोटा देने के लिए सरकार तैयार’

Revoi Editor
Last updated: September 14, 2025 10:28 am
Revoi Editor
Published: September 14, 2025
Share
SHARE

भोपाल, 14 सितंबर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ओबीसी समुदाय के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और इस मुद्दे पर अदालत के फैसले का सम्मान किया जाएगा।

Contents
सीएम से मिला ओबीसी महासभा का प्रतिनिधिमंडलअभी 14% मिलता है, मांग 27% की23 सितंबर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सीएम से मिला ओबीसी महासभा का प्रतिनिधिमंडल

शनिवार शाम (13 सितंबर) को ओबीसी महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा और अपनी मांगों की सूची वाला ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार ओबीसी समाज के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य लोकेन्द्र गुर्जर ने बताया कि सीएम ने दो टूक कहा है कि उनकी सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अभी 14% मिलता है, मांग 27% की

फिलहाल मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 14 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। समाज की मांग है कि इसे बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया जाए। गुर्जर खुद सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले के याचिकाकर्ताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज का प्रतिनिधिमंडल वकीलों और अन्य याचिकाकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री से मिला और सरकार को अपने पक्ष से अवगत कराया।

23 सितंबर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

ओबीसी आरक्षण का मामला इस समय सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. 23 सितंबर से इस पर नियमित सुनवाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अदालत के आदेश का पालन करेगी। साथ ही राज्य सरकार ने तय किया है कि वह सॉलिसिटर जनरल और अटॉर्नी जनरल के साथ मिलकर मामले को मजबूती से रखेगी। मोहन यादव ने याद दिलाया कि 28 अगस्त को भी इस मुद्दे पर उन्होंने सभी हितधारकों से बैठक की थी। उस समय सभी राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग का समर्थन किया था।

दरअसल, दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया था। लेकिन मामला कानूनी अड़चनों में फंस गया और यह लागू नहीं हो पाया। आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की कुल आबादी में ओबीसी वर्ग की हिस्सेदारी करीब 51.8 प्रतिशत है। यही कारण है कि प्रदेश की राजनीति में ओबीसी का दबदबा हमेशा से रहा है। दिलचस्प बात यह है कि साल 2003 से अब तक राज्य के सभी मुख्यमंत्री उमा भारती, बाबूलाल गौर, शिवराज सिंह चौहान और अब मोहन यादव सभी ओबीसी वर्ग से ही रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी समाज की भावनाओं और अधिकारों की अनदेखी नहीं की जाएगी। सरकार कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह अपनाते हुए समाज के पक्ष को मजबूत तरीके से सुप्रीम कोर्ट में रखेगी।

You Might Also Like

पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, मंगलुरु के अस्पताल में ली अंतिम सांस
विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी – भारतीय नागरिक यथाशीघ्र नाइजर छोड़ दें
Stock Market: मजबूत विकास दर के आंकड़ों से सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी
आईपीएल-18 : GT के बाद RCB को भी झटका, SRH के हाथों 42 रनों की हार से तीसरे स्थान पर फिसला
स्मृति शेष : बचपन में ही उठ गया था लता के सिर से पिता का साया
TAGGED:Madhya Pradesh GovernmentMohan YadavOBC reservationOBC society
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?