hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी – भारतीय नागरिक यथाशीघ्र नाइजर छोड़ दें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी – भारतीय नागरिक यथाशीघ्र नाइजर छोड़ दें
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी – भारतीय नागरिक यथाशीघ्र नाइजर छोड़ दें

Vinayak Barot
Last updated: August 12, 2023 1:40 am
Vinayak Barot
Published: August 12, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 11 अगस्त। भारत ने नाइजर में जारी हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार (11 अगस्त) को वहां रहने वाले अपने नागरिकों को यथाशीघ्र अफ्रीकी देश को छोड़ने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जिन भारतीयों का नाइजर में रहना जरूरी नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द वह देश छोड़ देना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस संबंध में कहा है कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, जिन भारतीय नागरिकों की उपस्थिति आवश्यक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने के लिए कहा गया है।

देश का हवाई क्षेत्र बंद

बागची ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘नाइजर में हवाई क्षेत्र फिलहाल बंद है और जमीनी सीमा से यात्रा करना काफी मुश्किल है। ऐसे में जो लोग आने वाले दिनों में नाइजर की यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी स्थिति सामान्य होने तक अपनी यात्राओं पर फिर से विचार करना चाहिए।

Advisory for Indian nationals in Niger:https://t.co/7bOPDJtaGt pic.twitter.com/F2RAqKHubL

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 11, 2023

नाइजर में 250 भारतीय हैं

यह पूछे जाने पर कि अफ्रीकी देश नाइजर में कितने भारतीय नागरिक हैं, उन्होंने कहा, ‘वहां लगभग 250 भारतीय हैं। हम चाहते हैं कि वे सभी रजिस्ट्रेशन करावाएं। वे सभी सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास उन्हें देश से निकालने और रसद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।’

हाल ही में हुआ था तख्तापलट

गौरतलब है कि नाइजर में दो हफ्ते पहले सेना ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम का तख्तापलट कर दिया था। हालांकि, बजौम ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है और वह नजरबंद हैं। तख्तापलट के बाद वहां युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि तख्तापलट से पश्चिमी अफ्रीकी देश नाराज हैं और वे नाइजर को सैन्य काररवाई की चेतावनी दे रहे हैं।

You Might Also Like

तेलंगाना में बड़ा हादसा: घर में लगी भीषण आग, दो बच्चियों समेत छह की जलकर मौत
कांग्रेस का कटाक्ष: पूर्वानुमान के अनुसार “टैरिफाइंग” तरीके से प्रतिक्रिया दे रहा है बाजार
भारत में न्याय देने की प्रणाली रहस्यमय तरीके से काम करती है : पी चिदंबरम
Bigg Boss-19: बिग बॉस-19 को मिला विजेता, फरहाना भट्ट को पछाड़ गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी
100 करोड़ टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि : तिरंगे की रोशनी में जगमग हुए देश के 100 स्मारक
TAGGED:Indian citizensMEA issued advisoryMinistry of External Affairsniger
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?