hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल्स के अधिकतर नतीजों में भाजपा को बहुमत के आसार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > दिल्ली विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल्स के अधिकतर नतीजों में भाजपा को बहुमत के आसार
चुनावदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल्स के अधिकतर नतीजों में भाजपा को बहुमत के आसार

Revoi Editor
Last updated: February 5, 2025 8:21 pm
Revoi Editor
Published: February 5, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार की शाम मतदान खत्म होने के कुछ देर बाद ही अलग-अलग सर्वे एजेंसियों एग्जिट पोल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। अंतिम समाचार मिलने तक जिन 11 सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स के नतीजे जारी किए, उनमें नौ ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने की उम्मीद जताई है जबकि दो के अनुसार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को फिर बहुमत मिलन के आसार हैं।

  • मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 35-40 सीट मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
  • जेवीसी के एग्जिट पोल में ‘आप’ को 22 से 31 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। भाजपा को 39-45 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल कर सकती है।
  • चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 39 से 44 सीटें मिल सकती हैं। यानी भाजपा खुद बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं ‘आप’ को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने की संभावना है।
  • पी-मार्क पोलिंग एजेंसी के आंकड़ों की मानें तो भाजपा आसानी से बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। पार्टी यहां 39-49 सीटें पा सकती है। दूसरी तरफ ‘आप’ को 21 से 31 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को इसमें 0-1 सीट मिल सकती है।
  • वी-प्रीसाइड पहला एग्जिट पोल है, जिसमें आम आदमी पार्टी की सरकार बचती दिख रही है। वी प्रीसाइड ने ‘आप’ को 46-52 सीटें दी हैं। वहीं, भाजपा को 18-23 सीट जीतते दिखाया है। इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई।
  • इसके अलावा माइंड ब्रिक ने ‘आप’ को 44-49 सीटों के अनुमान के साथ सरकार बचाते दिखाया है। भाजपा को 21-25 सीट और कांग्रेस को 0-1 सीट का अनुमान लगाया गया है।
  • डीवी रिसर्च ने भाजपा के 36-44 सीट जीतकर सरकार में आने की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में ‘आप’ को 26-34 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।
  • एसएस के एग्जिट पोल में भाजपा 38-41 सीटों का अनुमान लगाया गया है। इसमें ‘आप’ को 27-30 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

दिल्ली के लिए क्या हैं समीकरण?

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। इनके लिए 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बुधवार को सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा भी इसी सीट से उम्मीदवार हैं। दूसरी तरफ मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना पिछली बार की तरह ही इस बार भी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी सीट पर भाजपा से उन्हें रमेश बिधूड़ी टक्कर दे रहे हैं।

You Might Also Like

भारत और ब्रिटिश सेनाओं का सर्वाधिक महत्वकांक्षी युद्धाभ्यास ‘कोंकण शक्ति’ अरब सागर में जारी
मुंबई : कुर्ला इलाके में चार मंजिली इमारत ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17 पहुंची, बचाव अभियान जारी
पी. चिदंबरम बोले – राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हों या न हों, पार्टी में उनका स्थान सदैव विशेष रहेगा
ट्रंप की धमकी : ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ
ईरानी संसद का बड़ा फैसला – IAEA से सहयोग निलंबित करने को दी मंजूरी
TAGGED:BJP is likely to get majorityDelhi Assembly Electionsexit polls results released
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?