hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मेलबर्न टेस्ट : पटरी पर लौटी टीम इंडिया, नीतीश रेड्डी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, ऑस्ट्रेल‍िया से 116 रन पीछे भारत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > मेलबर्न टेस्ट : पटरी पर लौटी टीम इंडिया, नीतीश रेड्डी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, ऑस्ट्रेल‍िया से 116 रन पीछे भारत
खेलमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

मेलबर्न टेस्ट : पटरी पर लौटी टीम इंडिया, नीतीश रेड्डी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, ऑस्ट्रेल‍िया से 116 रन पीछे भारत

Revoi Editor
Last updated: December 28, 2024 3:45 pm
Revoi Editor
Published: December 28, 2024
Share
SHARE

मेलबर्न, 28 दिसम्बर। नीतीश कुमार रेड्डी के पहले टेस्ट शतक (नाबाद 105 रन, 176 गेंद, एक छक्का, 10 चौके) व वॉशिंगटन सुंदर (50 रन, 162 गेंद, एक चौका) के साथ आठवें विकेट पर उनकी 127 रनों की बहुमूल्य भागीदारी की मदद से भारत ने  यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोआन बचाने के साथ संघर्षपूर्ण वापसी की।

खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त किए जाने तक मेहमानों ने नौ विकेट खोकर 358 रन बनाए थे। टीम इंडिया हालांकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 474 रनो के सकोर से अब भी 116 रन पीछे है। स्टंप्स के वक्त रेड्डी के साथ मोहम्मद सिराज दो रन बनाकर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने तीन-तीन विकेट लिए।

Stumps on Day 3 in Melbourne!#TeamIndia reach 358/9 courtesy a unbeaten maiden hundred from Nitish Kumar Reddy and a fighting fifty from Washington Sundar 👍

Updates ▶️ https://t.co/njfhCncRdL#AUSvIND pic.twitter.com/K8T2kZMsPh

— BCCI (@BCCI) December 28, 2024

नीतीश-सुंदर की जोड़ी ने भारत को संघर्ष की पटरी पर उतारा

देखा जाए तो नीतीश कुमार रेड्डी और वशिंगटन सुंदर की कठिन समय में खेली गयी बेहतरीन पारियों की बदौलत ही भारत संघर्ष के ट्रैक पर लौट सका। अन्यथा पिछली शाम के स्कोर 5-164 से आगे बढ़े बल्लेबाज ऋषभ पंत (28 रन, 37 गेंद, तीन चौके) व रवींद्र जडेजा (17 रन, 51 गेंद, तीन चौके) जब लंच (7-244) के पहले ही लौट गए तो टीम का स्कोर सात विकेट पर 221 रन ही था। उस समय भारत को फॉलोऑन से बचने के लिए 54 रनों की दरकार थी। लेकिन नीतीश व सुंदर ने चायकाल तक अन्य कोई क्षति नहीं होने दी और स्कोर शतकीय भागीदारी से स्कोर 326 तक पहुंचा दिया।

भारत को दिन का पहला झटका खेल के तीसरे ओवर में लगा जब ऋषभ पंत को स्कॉट बोलेंड की गेद पर लियोन ने लपक लिया। अंपायर ने हालांकि ऋषभ को संदेह का लाभ दिया, मगर ऑस्ट्रेलिया द्वारा लिए गए  रिव्यू को अम्पायर को स्वीकार करना पड़ा। दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा ने कुछ ओवर तक संघर्ष किया, मगर वह भी नैथन लियोन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इस बार भारत ने मैदानी अम्पायर के फैसले को चुनौती दी, लेकिन रिव्यू के जरिये उसे नकार दिया गया। बाद में क्रीज पर पहले से जमे नीतीश का साथ देने वॉशिंगटन सुंदर आए और दोनो बल्लेबाजों ने भोजनावकाश और चायकाल तक का समय बगैर नुकसान के निकाल दिया।

स्कोर कार्ड

इस बीच नीतीश ने 81 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने खतरनाक जोड़ी को तोड़ने के लिये गेंदबाजों को बदल बदल कर कई प्रयाेग किये और 80 ओवर के बाद नई गेंद से भी दोनो को डराने की कोशिश की, लेकिन उसके सारे प्रयास विफल साबित हुए। चायकाल तक भारतीय पारी के 97 ओवर पूरे हो चुके थे।

You Might Also Like

चीन ने जारी किया संयुक्त बयान – भारत के साथ स्पष्ट और व्यावहारिक माहौल में हुई नवीनतम दौर की बातचीत
पीएम मोदी का गाजीपुर में सपा व कांग्रेस पर हमला, बोले – योगी जी की सरकार में दंगे और दंगाई दोनों बंद
आईपीएल 2024 : हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियन में वापसी की अटकलों पर लगा विराम, गुजरात टाइटंस ने किया रिटेन
सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग में भारत को बड़ा झटका – फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ तोड़ा करार
ICC अंडर19 विश्व कप : रोमांचक संघर्ष में पाकिस्तान एक विकेट से परास्त, ऑस्ट्रेलिया देगा भारत को खिताबी चुनौती
TAGGED:australiaFirst Test CenturyMelbourne TestNitish Reddyteam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?