1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- ‘अब जनता भाषण नहीं, न्याय चाहती है’
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- ‘अब जनता भाषण नहीं, न्याय चाहती है’

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव, बोले- ‘अब जनता भाषण नहीं, न्याय चाहती है’

0
Social Share

मेरठ, 11 जुलाई। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मेरठ में दलित छात्रा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान कैराना से सपा सांसद इकरा हसन भी उनके साथ मौजूद रहीं। मुलाकात के बाद अखिलेश ने प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब भाजपा के भाषण नहीं, बल्कि न्याय चाहती है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मामले में नामजद आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराएं लगाई गईं।

उन्होंने इसे न्याय व्यवस्था के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि यह पीड़ित परिवार के साथ नाइंसाफी की पराकाष्ठा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सपा प्रमुख ने लिखा, “जब वो खुद ही बेलगाम है जिसके हाथ में लगाम है, तो फिर उनका क्या, जो उनके दरबार में दरबान है।” उन्होंने आगे लिखा, “मेरठ की बेटी के साथ हुए महा-अत्याचार और हत्या के बाद जिस तरह नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और आंदोलनकारियों पर गंभीर धाराएं लगाई गईं, वह न्याय के साथ खिलवाड़ है। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि जिस पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है, उसके ही उच्चाधिकारी आम जनता के साथ अन्याय और अहंकार का प्रदर्शन कर रहे हैं।”

यूपी पुलिस की छवि पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि घटना से जुड़े वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो चुके हैं, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि इससे वे ईमानदार पुलिसकर्मी भी शर्मिंदा हैं, जो संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना काम करते हैं।

‘पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा’

सपा प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि “पीडीए अब सहेगा नहीं, कहेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि जब राज्य के शीर्ष स्तर पर महिलाओं, विशेषकर शोकाकुल मां के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, तो पुलिस से न्याय की उम्मीद करना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल भाषण नहीं, बल्कि न्याय और जवाबदेही चाहती है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code