hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पूर्व ब्रिटिश सांसद एन विडिकॉम्ब की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पूर्व ब्रिटिश सांसद एन विडिकॉम्ब की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

पूर्व ब्रिटिश सांसद एन विडिकॉम्ब की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, पुलिस ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: July 11, 2026 11:56 am
Revoi Editor
Published: July 11, 2026
Share
SHARE

लंदन/डेवोन, 11 जुलाई। ब्रिटेन की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व सांसद एन विडिकॉम्ब (78) की डेवोन स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। उनके आवास से गंभीर चोटों के साथ शव बरामद होने के बाद पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले में 26 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक को हत्या के संदेह में गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। डेवोन और कॉर्नवाल पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11:40 बजे एम्बुलेंस सेवा को हेयटोर स्थित उनके घर ‘विडिकॉम्ब्स रेस्ट’ से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने विडिकॉम्ब को मृत पाया।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने न्यूटन एबट इलाके से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। एक्सेटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में असिस्टेंट चीफ कांस्टेबल मैट लॉन्गमैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच और आतंकवाद-रोधी अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद इस घटना में आतंकवादी या राजनीतिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

  • ब्रिटेन के नेताओं ने जताया शोक

घटना पर प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एन विडिकॉम्ब ने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। कंज़रवेटिव पार्टी की नेता केमी बैडेनोच ने कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने इसे एक बुजुर्ग महिला के खिलाफ बेहद क्रूर अपराध बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, लिबरल डेमोक्रेट नेता एड डेवी ने कहा कि एन विडिकॉम्ब ने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा को समर्पित किया और उनकी हत्या बेहद दुखद एवं भयावह घटना है।

  • राजनीति के साथ टीवी जगत में भी थीं लोकप्रिय

एन विडिकॉम्ब 1987 से 2010 तक कंज़रवेटिव पार्टी की सांसद और पूर्व मंत्री रहीं। बाद में वह ब्रेक्सिट पार्टी (अब रिफॉर्म यूके) से जुड़ीं और 2020 तक यूरोपीय संसद (MEP) की सदस्य रहीं। राजनीति के अलावा वह ब्रिटेन के लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘Strictly Come Dancing’ और ‘Celebrity Big Brother’ में भी नजर आ चुकी थीं। फिलहाल पुलिस की मेजर क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मुख्य जांच अधिकारी डीसीआई इलोना रॉसन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अफवाहें या अपुष्ट जानकारी साझा न करें, ताकि जांच प्रभावित न हो और पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान बना रहे।

You Might Also Like

न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बनेंगे क्रिस हिपकिंस, जैसिंडा अर्डर्न की लेंगे जगह
याहू का खुलासा: सबसे ज्यादा सर्च किए गए प्रधानमंत्री मोदी, ‘किसानों का आंदोलन’ टॉप न्यूजमेकर
विश्व शतरंज : सफेद मोहरों का लाभ नहीं उठा सके गुकेश, लिरेन के साथ सातवीं बाजी भी बराबरी पर छूटी
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की सलाह – ‘जनता अपनी सुविधानुसार 2000 रुपये के नोट जमा करे या बदल दे’
शेयर मार्केट : सेंसेक्स 4 माह बाद फिर 60 हजार के पार, निफ्टी 18 हजार के करीब, आईटी व पीएसयू बैंक चमके
TAGGED:26-year-old manArrestedFormer British MP Ann Widdecombemurder under suspicious circumstancespolice
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबार

Share Market: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक फिसला, निफ्टी 25200 के नीचे

Revoi Editor
Revoi Editor
July 24, 2025
गुजरात: अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन परियोजना स्थल पर दुर्घटना, कई ट्रेनें रद्द
पीएम मोदी ने वाराणसी में रखी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला, बोले – ‘जो खेलेगा, वही खिलेगा’
रूस के राजदूत ने की ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा, लगाया दोहरा मापदंड का आरोप
पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन, बोले – ‘यह हमारे संकल्प और प्रयासों का प्रतीक’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?