1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. रूसी औद्योगिक संयंत्र में आग लगने के बाद जोरदार धमाका, 20 लोगों की मौत, 134 घायल
रूसी औद्योगिक संयंत्र में आग लगने के बाद जोरदार धमाका, 20 लोगों की मौत, 134 घायल

रूसी औद्योगिक संयंत्र में आग लगने के बाद जोरदार धमाका, 20 लोगों की मौत, 134 घायल

0
Social Share

मास्को, 18 अगस्त। रूस के रियाजान क्षेत्र में एक औद्योगिक संयंत्र में शुक्रवार को आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 134 अन्य घायल हो गए। मॉस्को से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में शिलोव्स्की जिले में स्थित इलास्टिक संयंत्र में शुक्रवार को आग लग गई।

रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आपातकालीन दल सप्ताहांत को भी मलबे में खोजबीन करने में जुटे रहे और रात में दो अतिरिक्त शव बरामद किए गए। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, इस कारखाने में बारूद बनाने वाली एक कार्यशाला में आग लग गई, जिसके कारण विस्फोट हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि भर्ती घायलों में से 29 लोग शनिवार को भी अस्पताल में ही रहे। इनमें 13 को रियाजान में तथा 16 को मॉस्को के चिकित्सा केन्द्रों में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रात में मलबे के नीचे से तीन लोगों को बचा लिया गया तथा जांचकर्ताओं ने आग के कारणों की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को रियाजान क्षेत्र में एक दिन का शोक घोषित किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code