‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ वैभव सूर्यवंशी बोले – ‘मैंने दबाव वाली स्थितियों में खुद को ढालना सीखा’
अहमदाबाद, एक जून। राजस्थान रॉयल्स (RR) क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के हाथों हारकर भले ही टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 के फाइनल में नहीं पहुंच सका। लेकिन उसके लिए राहत की बात यही रही कि टीम की किशोरवय सनसनी यानी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी मौजूदा सत्र में आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे, जिन्होंने अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से धूम मचा दी।
He came. He entertained. He conquered 🔥
Vaibhav Sooryanashi delivers a season for ages winning the Orange Cap 🧢👑#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/Vzvpm163UE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
फिलहाल बिहार के इस धाकड़ बल्लेबाज का कहना है कि उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी का तरीका अपनाया, दबाव में शांत रहना और चोट से बचने के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना भी सीखा है।
Age no bar for this truly special teenager 👏🙌
Vaibhav Sooryavanshi is the winner of the 𝙈𝙤𝙨𝙩 𝙑𝙖𝙡𝙪𝙖𝙗𝙡𝙚 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 Award with 4⃣3⃣6⃣.5⃣ points 🩷#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/DowJeSDF5X
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
सत्र में सर्वाधिक 776 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर अधिकार
यह बल्लेबाजी पराक्रम ही था कि वामहस्त बल्लेबाज वैभव को को टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया। सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 की शानदार स्ट्राइक रेट से एक शतक व पांच अर्धशतकों के सहारे सर्वाधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप (बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थान) हासिल किया।
Maximum impact, maximum maturity 🫡
🗣️ Vaibhav Sooryavanshi after a season to remember ✨ #TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/PfktHKhQ8B
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
‘मुझे प्लेऑफ मैचों में भी बहुत कुछ सीखने को मिला’
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु व गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए फाइनल के बाद अपना पुरस्कार लेते हुए सूर्यवंशी ने कहा, ‘इस सत्र में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है। आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते। आपको गेम की स्थिति समझनी होगी और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा। मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला।’
Yet another accolade earned 🫡
Vaibhav Sooryavanshi is the top-scoring Fantasy player this season with 1121 points 👏👏#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/hknocvfUxv
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
सर्वाधिक छक्कों का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्कों (59) का वर्ष 2012 का आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया और कुल 72 छक्के लगाए। उन्होंने कहा, ‘मैं बस अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं इस गेंद पर शॉट लगा सकता हूं तो मैं पूरी ताकत लगा देता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं।’
Where Talent makes the most of Opportunity 🌟
1⃣5⃣-year-old Vaibhav Sooryavanshi becomes the youngest recipient of the 𝙀𝙢𝙚𝙧𝙜𝙞𝙣𝙜 𝙋𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙎𝙚𝙖𝙨𝙤𝙣 Award 👏🙇♂️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/YOtxuhXxKu
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
लंबे समय तक खेलने के लिए फिटनेस पर ध्यान देना होगा
हालांकि सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने से सिर्फ एक गेंद से चूक गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा।’
