आईपीएल-19 : मारक गेंदबाजी के बाद किंग कोहली का जलवा, RCB उपाधि रक्षा में सफल, खिताबी मोर्चे पर GT की बल्लेबाजी फ्लॉप
अहमदाबाद, 31 मई। दो दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने बल्लेबाजी पराक्रम दिखाने वाले गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाज रविवार की रात यहां घरेलू समर्थकों के समक्ष टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) 2026 के खिताबी मोर्चे पर फ्लॉप साबित हुए। परिणाम भी सामने था, जब गेंदबाजों के मारक प्रदर्शन के बाद किंग कोहली (नाबाद 75 रन, 42 गेंद, तीन छक्के, नौ चौके) ने जलवा दिखाया और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 12 गेंदों के शेष रहते पांच विकेट की आसान जीत से उपाधि रक्षा में सफल हो गया।
𝗘𝗘 𝗦𝗔𝗟𝗔𝗡𝗨 𝗖𝗨𝗣 𝗡𝗔𝗠𝗗𝗨 🏆
The trophy stays with the Defending Champions #RoyalChallengersBengaluru! ⭐⭐#TATAIPL #Final #RCBvGT pic.twitter.com/zxYLrv68Tk
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 31, 2026
वॉशिंगटन सुंदर के जुझारू पचासे से 155 रनों तक पहुंच सके मेजबान
पांच वर्षों में चौथी बार भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य टाइटंस की टीम रसिख सलाम (3-27), भुवनेश्वर कुमार (2-29) व जोश हेजलवुड (2-37) के सामने आठ विकेट पर 155 रनों तक जाकर ठिठक गई। उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि पिछले मैच के शतकवीर कप्तान शुभमन गिल सहित शीर्ष बल्लेबाजी पंक्ति बिखरने के बाद नाजुक वक्त पर वॉशिंगटन सुंदर के जुझारू पचासे (नाबाद 50 रन, 37 गेंद, पांच चौके) से टीम 150 के पार पहुंच सकी।
A KING KOHLI MASTERCLASS! 🙌
A comprehensive win for #RCB in Ahmedabad seals back-to-back titles! ⭐⭐#TATAIPL #Final #RCBvGT pic.twitter.com/kPnbMFMQ43
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 31, 2026
विराट ने नाबाद अर्धशतक से मेहमानों की जीत बनाई आसान
कमजोर लक्ष्य के सामने विराट कोहली व वेंकटेश अय्यर (32 रन, 16 गेंद, दो छक्के, चार चौके) की सलामी जोड़ी ने 27 गेंदों पर पर ही 62 रनों की तेज भागीदारी से आरसीबी को ठोस शुरुआत दी। हालांकि उसके बाद गुजरात के गेंदबाजों ने दबाव बनाने की क्षणिक कोशिश की।
Big games demand big players 🫡
Virat Kohli is the Player of the Match of #TATAIPL 2026 Grand Finale 👏
Relive his knock ▶️ https://t.co/uNvVaYGfr7#Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/GU1KSTwkQH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कोहली नहीं रुके और उन्होंने अन्य बल्लेबाजों की मौजूदगी में 18वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर अरशद खान के खिलाफ क्रमशः चौका व छक्का जड़ते हुए मेहमानों की खिताबी जीत पर मुहर लगा दी, जिसने पांच विकेट पर 161 रन बना लिए।
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁. 𝗧𝗵𝗲 𝗴𝗹𝗼𝗿𝘆. 𝗧𝗵𝗲 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀! 🏆#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/d39Y1gW5DI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
आरसीबी ने पिछले वर्ष यहीं जीता था पहला खिताब
आरसीबी इसके साथ ही उस खिताब की रक्षा करने में सफल हो गया, जो उसने पिछले वर्ष इसी मैदान पर पंजाब किंग्स के हराकर पहली बार जीता था। उसके पहले 2009, 2011 और 2016 में बेंगलुरु टीम को उपजेता रहना पड़ा था। वहीं आईपीएल इतिहास में अपने ही घरेलू मैदान पर तीसरी बार फाइनल खेलने उतरने टाइटंस को दूसरी बार उपजेता से संतोष करना पड़ा। वर्ष 2022 के पदार्पण वर्ष में ही जीटी ने राजस्थान को हराकर चैम्पियन का श्रेय अर्जित किया था, लेकिन अगले वर्ष वह फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार गया था।
𝙁𝙞𝙧𝙨𝙩 𝙩𝙞𝙢𝙚 𝙬𝙖𝙨 𝙨𝙤 𝙣𝙞𝙘𝙚, 𝙩𝙝𝙚𝙮 𝙝𝙖𝙙 𝙩𝙤 𝙙𝙤 𝙞𝙩 𝙩𝙬𝙞𝙘𝙚 ❤️@RCBTweets are your #TATAIPL 2026 Champions 🏆#Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/vAqXacHPju
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
गुजरात ने इसी मैदान पर पिछली मुलाकात में बेंगलुरु को 155 रनों पर ही समेटा था
दिलचस्प यह रहा कि GT ने गत 30 अप्रैल को इसी मैदान पर RCB को 155 रनों पर सीमित करने के बाद 25 गेंदों के रहते चार विकेट से जीत हासिल की थी। और आज RCB ने उसी अंदाज में हिसाब चुकाया और उतने ही स्कोर पर GT की पारी रोकने के बाद आसान विजय अर्जित की।
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
क्वालीफायर 1 की ही भांति गिल एंड कम्पनी फिर जवाब नहीं दे सकी
वैसे देखा जाए तो इस सत्र में दोनों टीमों की यह चौथी मुलाकात थी, जिसमें आरसीबी 3-1 से आगे रहा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में गत 24 अप्रैल को हुई पहली टक्कर में दोनों टीमों ने 200 का आंकड़ा पार किया था, लेकिन वहां भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कोहली के मजबूत अर्धशतक से आरसीबी ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी।
The birthday boy and his gift 🎁🏆#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @rrjjt_01 pic.twitter.com/StKtcWsdYC
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
धर्मशाला में क्वालीयर 1 के दौरान दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने हुईं, जहां कप्तान रजत पाटीदार के विस्फोटक 93 रनों से 254 का भारी-भरकम स्कोर खड़ा करने के बाद बेंगलुरु ने गुजरात को 162 रनों पर समेटने का साथ 94 रनों की बड़ी जीत हासिल कर पांचवीं बार फाइनल का टिकट कटाया था। आज फिर वही कहानी दोहराई गई, जब जीटी को कमजोर स्कोर पर दबोचने के बाद आरसीबी ने आसानी से लक्ष्य से हासिल कर लिया और अपने कप्तान पाटीदार शानदार बर्थडे गिफ्ट दे दिया, जो सोमवार (एक जून) को 33वां जन्मदिन मनाएंगे।
Pure intent right from the get-go! ⚡
Venkatesh Iyer & Virat Kohli with a quickfire start to the chase 👊
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/WRWW2L72zN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
फाइनल मुकाबले की बात करें तो आसान लक्ष्य के सामने वेंकटेश व कोहली ने तेज शुरुआत की। इस क्रम में पॉवरप्ले में 70 रन आ चुके थे। हालांकि मो सिराज (1-36) पांचवें ओवर में अय्यर को आउट कर यह भागीदारी तोड़ चुके थे (1-62) जबकि अगले ही ओवर में कगिसो रबाडा (1-44) ने देवदत्त पडिक्कल (एक रन) को लौटा दिया था।
Finishing off in style 🥳
And it's none other than King Kohli 😎👑
Scorecard ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/FZNGQ26gBs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
सत्र के पांचवें पचासे के साथ कोहली ने टीम की जीत पर लगाई मुहर
कप्तान रजत पाटीदार (15 रन, 13 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने कुछ देर कोहली का साथ निभाया। लेकिन राशिद खान (2-25) ने नौवें ओवर में पाटीदार व क्रुणाल पंड्या (एक रन) का शिकार कर लिया। फिलहाल मौजूदा सत्र में एक शतक के अलावा पांचवां पचासा जड़ने वाले कोहली ने टिम डेविड (24 रन, 17 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) संग 44 रनों की साझेदारी की और फिर जितेश शर्मा (नाबाद 11 रन, 14 गेंद, एक चौका) के साथ मिलकर टीम को लगातार दूसरी बार उपाधि दिला दी।
Always at the peak 🏔️📈
Virat Kohli setting the gold standard, time and time again 🫡
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @imVkohli pic.twitter.com/GYuHG6Lq2q
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
हेजलवुड व भुवी ने जीटी की शुरुआत बिगाड़ी
इसके पूर्व जीटी की शुरुआत ही बिगड़ गई, जब क्वालीफायर 2 में मैच जिताऊ शतकीय भागीदारी करने वाले शुभमन गिल (10 रन, आठ गेंद,दो चौके) व साई सुदर्शन (12 रन, 12 गेंद, दो चौके) तीसरे व चौथे ओवर में क्रमशः हेजलवुड व भुवी के शिकार बन गए। पॉवरप्ले में इन्हीं दो विकेटों के नुकसान पर सिर्फ 45 रन जुड़ सके थे।
Hunting in packs, striking in tandem! 👊
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/YMzYLntz3f
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
गेंदबाजों की आक्रामकता का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि तीसरे विकेट पर सबसे बड़ी 29 रनों की साझेदारी निशांत सिंधु (20 रन, 18 गेंद, तीन चौके) व जोस बटलर (19 रन, 23 गेंद, एक चौका) के बीच देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर के युवा पेसर रसिख ने निशांत को लौटाने के साथ भागीदारी तोड़ी तो क्रुणाल पंड्या (1-23) ने बटलर का शिकार किया।
Fighting fire with fire! 🔥
Crucial, invaluable runs from Washington Sundar 👏
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/BXWMhqPwZ6
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
सुंदर ने सत्र के चौथे अर्धशतक से गुजरात को तनिक सहारा दिया
हालांकि पांचवें क्रम पर उतरे सुंदर ने अकेले जिम्मेदारी संभाली और अंत तक टिककर सत्र का चौथा अर्धशतक भी जमाया। लेकिन दूसरे छोर पर अरशद खान (15 रन, छह गेंद, दो छक्के) को छोड़ बाद का अन्य कोई बल्लेबाज दहाई में नहीं पहुंच सका।
