hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार में सरकारी बंगले पर छिड़ी सियासत : राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने से इनकार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बिहार में सरकारी बंगले पर छिड़ी सियासत : राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने से इनकार
राजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार में सरकारी बंगले पर छिड़ी सियासत : राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने से इनकार

Revoi Editor
Last updated: May 31, 2026 9:20 pm
Revoi Editor
Published: May 31, 2026
Share
SHARE

पटना, 31 मई। बिहार में एक सरकारी बंगले को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। इस क्रम में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार की ओर से कई बार नोटिस मिलने के बावजूद पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने से इनकार कर दिया है।

डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को बंगला आवंटित

दरअसल, बिहार भवन निर्माण विभाग ने यह सरकारी बंगला डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। वहीं राबड़ी देवी को, जो मौजूदा समय विधान परिषद में विपक्ष की नेता हैं, पिछले वर्ष नवम्बर में 39 हार्डिंग रोड स्थित एक अन्य सरकारी आवास दिया गया था। विभाग ने उन्हें वहां स्थानांतरित होने के निर्देश दिए हैं और हाल ही में जारी नोटिस में 15 दिनों के भीतर वर्तमान बंगला खाली करने को कहा है।

आवास नहीं छोड़ूंगी, सरकार चाहे तो पुलिस बल इस्तेमाल कर ले – राबड़ी देवी

फिलहाल राबड़ी देवी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह स्वेच्छा से यह आवास नहीं छोड़ेंगी। उनका कहना है कि यदि सरकार उन्हें हटाना चाहती है तो पुलिस बल का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन वह खुद से बंगला खाली नहीं करेंगी।

करीब 20 वर्षों से राबड़ी देवी व लालू प्रसाद का निवास रहा है 10 सर्कुलर रोड

उल्लेखनीय है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित यह सरकारी बंगला करीब 20 वर्षों से राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव का निवास रहा है। यह सिर्फ एक आवास ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राजनीति का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी माना जाता है। मुख्यमंत्री आवास के बिल्कुल पास होने की वजह से बिहार की राजनीति में इस पते की खास पहचान रही है।

भाजपा नीत एनडीए सरकार का कथन

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का कहना है कि राबड़ी देवी को कई महीने पहले ही दूसरा सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया था। इसके बावजूद वह निर्धारित समय के बाद भी पुराने बंगले में रह रही हैं।

राजद नेताओं ने इसे राजनीतिक कारणों से लिया गया फैसला करार दिया

दूसरी तरफ राजद नेताओं ने इस काररवाई का विरोध किया है। उनका आरोप है कि यह फैसला राजनीतिक कारणों से लिया गया है। राजद का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले यादव परिवार को निशाना बनाने और राजनीतिक दबाव बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

कुल मिलाकर देखें तो यह मामला अब सिर्फ एक सरकारी आवास का विवाद नहीं रह गया है बल्कि बिहार में भाजपा व राजद के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान का नया मुद्दा बन गया है। राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और आने वाले दिनों में यह विवाद और भी गरमा सकता है।

You Might Also Like

एडीआर की रिपोर्ट से खुलासा – कांग्रेस से ज्यादा है बसपा के पास संपत्ति, भाजपा शीर्ष पर कायम
उत्तर प्रदेश : कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ
असम के दौरे पर पहुंचे अमित शाह, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, भारत-बंगलादेश सीमा का करेंगे दौरा
सरस आजीविका फूड फेस्टिवल 2025 : 25 राज्यों के 500 से अधिक व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
डैन बोंगिनो बने FBI के डिप्टी डायरेक्टर, ट्रंप ने की तारीफ- कहा, ‘देश में जल्द लौटेगा न्याय और कानून’
TAGGED:10 Circular RoadbiharPolitics Over Government BungalowsRabri Devi's Refusal Refusal to Vacate Residence
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?