hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पश्चिम बंगाल : ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी 2 दिनों की ईडी कस्टडी में भेजे गए
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पश्चिम बंगाल : ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी 2 दिनों की ईडी कस्टडी में भेजे गए
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पश्चिम बंगाल : ममता सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी 2 दिनों की ईडी कस्टडी में भेजे गए

Vinayak Barot
Last updated: July 23, 2022 8:57 pm
Vinayak Barot
Published: July 23, 2022
Share
SHARE

कोलकाता, 23 जुलाई। पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को स्थानीय अदालत ने दो दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में भेजा दिया है। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता में ईडी की हिरासत में ही एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया।

पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के आवास से बरामद की गई थी 20 करोड़ की नकदी

उल्लेखनीय है कि ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में जांच पड़ताल के तहत शुक्रवार को मौजूदा उद्योग व वाणिद्य मंत्री पार्थ चटर्जी की एक कराबी अर्पिता मुखर्जी के आवास पर छापेमारी में करीब 20 करोड़ रुपये की बड़ी नकदी बरामद की थी।

पार्थ और अर्पिता की दिन में हुई थी गिरफ्तारी

शिक्षा भर्ती घोटाले से संबंधित लोगों के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी के अलावा ईडी की टीम ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से भी दिनभर पूछताछ की थी और आज पूर्वाह्न पार्थ और अर्पिता, दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती, सोमवार को विशेष अदालत में पेशी होगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में मजिस्ट्रेट नीलम शशि कुजूर ने कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में सुनवाई की। हालांकि, पार्थ को मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि चूंकि यह एक विशेष मामला है, यह इस अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। इसके बाद कोर्ट ने पार्थ को दो दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया। हालांकि उनकी तबीयत नासाज हो गई, लिहाजा उन्हें ED की हिरासत में ही एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अब उन्हें सोमवार को पूर्वाह्न 10.30 बजे विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

पार्थ के वकील ने कहा – मेरे मुवक्किल के आवास से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ  

इस बीच पार्थ चटर्जी के वकील ने कहा, ‘मेरे मुवक्किल के आवास से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ और न ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोई विशेष अनुमति ली गई क्योंकि वह एक लोक सेवक हैं। प्राथमिक अपराधों में जब भी बुलाया गया, वह पेश हुए, लेकिन इस बार समन नहीं आया।’

ममता सरकार पर भाजपा हमलावर

फिलहाल कैबिनेट मिनिस्टर की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता बनर्जी भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। ‘टीएमसी’ का मतलब ‘भ्रष्टाचार का पहाड़’ है। उनकी पार्टी और उनकी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की पूरी छूट है।

मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा – विसंगति या कदाचार बर्दाश्त नहीं करेगी टीएमसी

वहीं पश्चिम बंगाल के मंत्री और टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कहा है पार्टी ने स्थिति पर बारीक निगाह रखी है और इस मामले में अदालत के फैसले के अनुसार कोई काररवाई करेगी। फिरहाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम स्थिति देख रहे हैं और हमें न्यायपालिका में विश्वास है। टीएमसी पार्टी या सरकार में किसी भी विसंगति या कदाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। न्यायपालिका के फैसले के साथ आने के बाद टीएमसी कार्रवाई करेगी।’

भाजपा पर ईडी को संचालित करने का आरोप

हालांकि फिरहाद हकीम ने साथ ही भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि आज के हालात में ऐसा लग रहा है कि ईडी को बीजेपी चला रही है। ईडी के कोई बयान देने से पहले ही अगर शुभेंदु अधिकारी कह रहे हैं कि भविष्य में बहुत कुछ मिलने वाला है तो इसका मतलब है कि ईडी राजनीतिक रूप से भाजपा से प्रभावित है।

You Might Also Like

अब टाटा समूह होगा आईपीएल का मुख्य प्रायोजक, चीनी कम्पनी वीवो की जगह लेगा
आईपीएल-17 : बुमराह के बाद ईशान किशन व सूर्यकुमार ने बिखेरा जलवा, मुंबई इंडियंस ने घर में RCB को दी पटखनी
बॉलीवुड : एक्टर सिद्धार्थ फोटोग्राफर्स को देख भड़के, बोले – अगली बार तमीज से नहीं बोलूंगा, मैं बाहर गांव का हूं
पुणे टेस्ट : वॉशिंगटन सुंदर की करिअर बेस्ट गेंदबाजी, न्यूजीलैड की पहली पारी 259 पर सीमित
नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 10 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक
TAGGED:2 days ED CustodyArpita MukherjeeMamata GovernmentPartha Chatterjee
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?