1. Home
  2. राज्य
  3. राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सरकार ने किए 187 RAS अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए पूरी सूची
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सरकार ने किए 187 RAS अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए पूरी सूची

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : सरकार ने किए 187 RAS अधिकारियों के तबादले, यहां देखिए पूरी सूची

0
Social Share

जयपुर, 14 मई। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने राज्यहित में एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 187 अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले और पदस्थापन (Transfer and Posting) के आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी इस सूची में कई अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADC), उपखण्ड अधिकारी (SDM) और विभिन्न विभागों के निदेशकों व सचिवों के पदों में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल के तहत वरिष्ठ RAS अधिकारी जसवन्त सिंह को अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (तृतीय) पंचायती राज विभाग, जयपुर नियुक्त किया गया है, जबकि उनके स्थान पर अरविन्द सारस्वत को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सुरेश कुमार नवल को राजमेस (राज. मेडिकल एजूकेशन सोसाइटी) का अतिरिक्त निदेशक और पंकज कुमार ओझा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। डॉ. ज्योति चौहान अब चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त शासन सचिव होंगी।

तहसीलदार सेवा से प्रमोट हुए अधिकारी भी शामिल

इस तबादला सूची की खास बात यह है कि इसमें हाल ही में तहसीलदार सेवा से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में पदोन्नत हुए कई अधिकारियों को भी पहली पोस्टिंग या नए क्षेत्रों में उपखण्ड अधिकारी (SDM) व सहायक कलेक्टर के रूप में नियुक्तियां दी गई हैं। इनमें अनिल कुमार गोयल को SDM सेपऊ (धौलपुर), कृष्ण सिंह को SDM टपूकड़ा और रमेश चंद वडेरा को SDM अटरू (बारां) के पद पर तैनात किया गया है।

एक पुराना तबादला आदेश निरस्त

आदेश के अनुसार, कार्मिक विभाग ने पूर्व में 25 अक्टूबर 2025 को जारी एक आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इसके तहत अनुराधा गोगिया (RAS) का अतिरिक्त मुख्य सतर्कता आयुक्त (गृह विभाग) से शासन उप सचिव (कला, संस्कृति एवं साहित्य विभाग, जयपुर) के पद पर किया गया ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब श्रीमती अनुपम कायल को शासन उप सचिव, कला, संस्कृति एवं साहित्य विभाग नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग ने समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदभार तुरंत ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सेवा अभिलेख संभाग को उन पदों के लिए वार्षिक कार्य मूल्यांकन (ACR) चैनल निर्धारित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है जिनका चैनल तय नहीं है।

यहां देखें लिस्ट

जसवन्त सिंह (अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव-तृतीय, पंचायती राज विभाग, जयपुर), गोपाल राम बिरदा (अतिरिक्त महानिदेशक, जवाहर कला केन्द्र, जयपुर), परशुराम धानका (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, झुन्झुनू), सुरेश कुमार नवल (अतिरिक्त निदेशक-प्रशासन-1, राजस्थान मेडिकल एजूकेशन सोसाइटी-राजमेस, जयपुर), अरविन्द सारस्वत (अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर), पंकज कुमार ओझा (अतिरिक्त निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर), डॉ. ज्योति चौहान (संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर), कैलाश चन्द्र यादव (अतिरिक्त आयुक्त, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर), मुरलीधर प्रतिहार (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, सिरोही), मुकेश कुमार मीणा (अतिरिक्त आयुक्त, विभागीय जाँच, जयपुर), श्रीमती प्रभा गौतम (अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन उदयपुर),  विनीता सिंह (प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान बीज निगम, जयपुर),  अन्जू ओमप्रकाश (निदेशक-प्रोक्योरमेन्ट, राजस्थान चिकित्सा सेवाऐं निगम लिमिटेड, जयपुर), श्रीमती कश्मी कौर रॉन (निदेशक, गौ-पालन, जयपुर), राम नारायण बड़गुर्जर (संयुक्त शासन सचिव, राजस्व विभाग, जयपुर), अमानुल्लाह खान (रजिस्ट्रार, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर), रामरतन सौंकरिया (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, हनुमानगढ़), श्रीमती कृष्णा देवी (राजस्व अपील अधिकारी, कोटा), अखिलेश कुमार पीपल (सचिव-प्रशासन, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जोधपुर), भवानी सिंह पंवार (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, सूरतगढ़), श्रीमती प्रिया भार्गव (अतिरिक्त महानिरीक्षक-मूल्यांकन, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, अजमेर), अरविन्द कुमार जाखड़ (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, डूंगरपुर), उम्मेदी लाल मीणा (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-द्वितीय, जोधपुर), श्रीमती बीना महावर (विशेषाधिकारी-भूमि, नगर विकास न्यास, अलवर), श्रीमती अनुपम कायल (शासन उप सचिव, कला, संस्कृति एवं साहित्य विभाग, जयपुर), विनोद कुमार पुरोहित (कार्यकारी निदेशक-यातायात, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर), डॉ. नरेन्द्र चौधरी (निदेशक, राज्य शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान-सीमेट, जयपुर), श्रीमती अनिता चौधरी (अतिरिक्त महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक-सतर्कता, अजमेर), डॉ. अनुपमा टेलर (उपायुक्त एवं शासन उप सचिव-द्वितीय, पंचायती राज विभाग, जयपुर), राकेश कुमार-I (शासन उप सचिव, खान-ग्रुप-1 विभाग, जयपुर), सुश्री ज्योति ककवानी (अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग, अजमेर), नरेन्द्र कुमार वर्मा (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, डीडवाना), अम्बा लाल मीणा (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-शहर, अलवर), इन्द्रजीत सिंह (भू-प्रबन्ध अधिकारी, अलवर), दीनानाथ बब्बल (अतिरिक्त निदेशक-पोषाहार, समेकित बाल विकास सेवा-आईसीडीएस, जयपुर), परसराम मीणा (राजस्व अपील अधिकारी, हनुमानगढ़), रणजीत सिंह (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, नागौर), प्रवीण कुमार अग्रवाल (जिला आबकारी अधिकारी, अजमेर), आलोक जैन (शासन उप सचिव, शिक्षा-ग्रुप-2 विभाग, जयपुर), दिनेश कुमार मण्डोवरा (उप निदेशक, प्रोटेक्टिव लेजिस्लेशन, टी.ए.डी., उदयपुर), राजीव द्विवेदी (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर-प्रथम), सुरेश कुमार यादव (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, दूदू), श्रवण सिंह (उपायुक्त, नगर निगम, अजमेर), हरिताभ कुमार आदित्य (उपायुक्त, परिवहन-सतर्कता विभाग, जयपुर), शेर सिंह लुहाडिया (कार्यकारी निदेशक, राजस्थान पर्यटन विकास निगम, जयपुर), कुलराज मीणा (सचिव, बीकानेर विकास प्राधिकरण, बीकानेर), श्रीमती कंचन राठौड़ (उपायुक्त, नगर निगम, जोधपुर), डॉ. प्रीति सिंह पंवार (अतिरिक्त निदेशक-शिशु, समेकित बाल विकास सेवाऐं, जयपुर), प्रकाश चन्द अग्रवाल (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, सांचौर), श्रीमती स्नेहलता हरित (उप निदेशक, सैनिक कल्याण बोर्ड, जयपुर), श्रीमती सावित्री शर्मा (अतिरिक्त निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, जयपुर), यशपाल आहूजा (रजिस्ट्रार, बीकानेर विश्वविद्यालय, बीकानेर), उम्मेद सिंह रतनू (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर), सुरेन्द्र सिंह पुरोहित (उप निदेशक-क्षेत्रीय, स्थानीय निकाय विभाग, जोधपुर), श्रीमती रक्षा पारीक (अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, उदयपुर), राजेन्द्र सिंह-II (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-शहर, जयपुर-उत्तर), योगेश कुमार डागुर (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अलवर), अजय (निदेशक, प्राच्य विद्या संस्थान, जोधपुर), सैयद शीराज अली जैदी (उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर), डॉ. अभिषेक गोयल (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अजमेर), दिनेश चन्द धाकड (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, चित्तौड़गढ़), मुकेश कुमार मूंड (उप निदेशक-क्षेत्रीय, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर), रवीन्द्र कुमार (उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, जोधपुर-वृत), विनोद कुमार मीणा (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, टोंक), श्रीमती राज लक्ष्मी गहलोत (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, रावतभाटा), श्रीमती मीनू वर्मा (सहायक निदेशक, लोक सेवाऐं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, चुरू), रतन लाल योगी (उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, जयपुर-वृत-III), श्रीमती संजू पारीक (उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर), जगत राजेश्वर (शासन उप सचिव, कृषि-ग्रुप-2 विभाग, जयपुर), राम सिंह राजावत (उपखण्ड अधिकारी, बौंली), दौलतराम (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-शहर, जोधपुर), रमेश देव (अतिरिक्त जिला कलेक्टर-सीलिंग न्यायालय, बून्दी), विनोद कुमार मल्होत्रा (अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-शहर, कोटा), अनिल कुमार सिंघल (उपायुक्त, कोटा विकास प्राधिकरण, कोटा), श्रीमती श्यामा राठौड़ (अतिरिक्त निदेशक, एन.सी.सी., जयपुर), सुश्री पुष्पा कंवर सिसोदिया (विशेषाधिकारी-भूमि, जोधपुर विकास प्राधिकरण, जोधपुर), संजय गोयल (उपायुक्त, भरतपुर विकास प्राधिकरण, भरतपुर), मुकेश चौधरी-I (उपखण्ड अधिकारी, फागी), सुश्री सुनिता यादव (उपायुक्त, एस.एम.एस.ए. एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर), अमित कुमार वर्मा (उपखण्ड अधिकारी, बाड़ी), रामावतार मीणा-III (सहायक निदेशक, लोक सेवाऐं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, टोंक), विवेक व्यास (सचिव, नगर विकास न्यास, बाडमेर), बद्री नारायण (उपखण्ड अधिकारी, बायतू), गोपाल परिहार (शासन उप सचिव, आयुर्वेद विभाग, जयपुर), राजकेश मीना (सचिव, राजस्थान राज्य खेल परिषद् एवं पदेन शासन उप सचिव, खेल एवं युवा मामलात विभाग, जयपुर), लाखन सिंह गुर्जर (उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, अलवर-वृत-I), राकेश कुमार न्योल (सहायक कलक्टर, जैतारण), चिमन लाल मीणा (सहायक कलक्टर, बांदीकुई), पुष्कर कुमार मित्तल (उपखण्ड अधिकारी, डीग), सुश्री अनीता कुमारी खटिक (सहायक निदेशक, इन्दिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर), सुश्री सीता शर्मा (उपायुक्त, उपनिवेशन विभाग, नाचना), दिलीप सिंह (उप निदेशक, राजस्व आसूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय, जयपुर), सुश्री मधुलिका सींवर (सहायक निदेशक, लोक सेवाऐं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, जोधपुर), राजेश कुमार (उपखण्ड अधिकारी, बालोतरा), अमित कुमार चौधरी (उपखण्ड अधिकारी, बीजौलिया), अशोक कुमार-V (सचिव, नगर विकास न्यास, बालोतरा), गोपाल जांगिड (उपखण्ड अधिकारी, भोपालगढ़), श्रीमती अरशदीप बराड़ (संयुक्त निदेशक-प्रशासन, एच.सी.एम. रीपा, जयपुर), ओम प्रकाश (उपखण्ड अधिकारी, जसवन्तपुरा), शत्रुघ्न सिंह गुर्जर (उपायुक्त, नगर निगम, उदयपुर), मनीष कुमार जाटव (उपखण्ड अधिकारी, बामनवास), विनित कुमार सुखाडिया (उपखण्ड अधिकारी, रियांबडी), श्रीमती मृदुला शेखावत (जिला परिवहन अधिकारी, जोधपुर), अरुण कुमार शर्मा (उप निदेशक, नागरिक सुरक्षा विभाग, जयपुर), सुश्री दमयन्ती कंवर (उपायुक्त, नगर निगम, बीकानेर-I), राकेश कुमार-II (प्राधिकृत अधिकारी, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर), योगेश सिंह देवल (उपखण्ड अधिकारी, कोटपूतली), जगदीश सिंह आशिया (उपखण्ड अधिकारी, सुहागपुरा), गजेन्द्र सिंह (सहायक निदेशक, लोक सेवाऐं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, कोटा), रमेशचंद्र बहडिया (उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण, उदयपुर), सुश्री मुनेश कुमारी (सहायक कलक्टर, श्रीमाधोपुर), श्रीमती कनक जैन (सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी, जयपुर-II), मनसुख राम दामोर (उपखण्ड अधिकारी, बडगांव), बद्री नारायण मीणा (उपखण्ड अधिकारी, बांदीकुई), ताराचन्द वैंकट (प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जोधपुर), श्रीमती पूनम (सहायक निदेशक, लोक सेवाऐं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, भीलवाडा), डॉ. गरिमा शर्मा (सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर), श्रीमती मालविका त्यागी (भूमि अवाप्ति अधिकारी, कोटा विकास प्राधिकरण, कोटा), डॉ. सरिता शर्मा (उपखण्ड अधिकारी, चाकसू), कल्पित शिवरान (उपखण्ड अधिकारी, नसीराबाद), रवि कुमार (सहायक कलक्टर, बीकानेर), सुनील कुमार-I (उपखण्ड अधिकारी, मेड़ता), राजेश जाखड़ (सहायक कलक्टर, उदयपुरवाटी), देवी लाल यादव (सहायक कलक्टर, नवलगढ़, झुन्झुनू), राजेन्द्र कुमार (उपखण्ड अधिकारी, कोटडा एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी-जनजाति, कोटड़ा), श्रीमती पदमा देवी (उपखण्ड अधिकारी, अजमेर), जोगेन्द्र सिंह (उपखण्ड अधिकारी, पहाड़ी), बजरंग लाल स्वामी (सहायक कलक्टर, खण्डेला मुख्यालय रींगस), सुश्री नेहा छीपा (सहायक कलक्टर, मण्डल), छत्रपाल चौधरी (उपखण्ड अधिकारी, जहाजपुर), सुश्री मनीषा रेशम (उपखण्ड अधिकारी, करौली), दीपक सिंह खटाना (उपखण्ड अधिकारी, बस्सी), राम सिंह गुर्जर (उप सचिव, देवनारायण बोर्ड, जयपुर), श्रीमती मनस्वी नरेश (सहायक निदेशक, लोक सेवाऐं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, जालोर), ओम प्रकाश चन्देलिया (उपखण्ड अधिकारी, गंगधार), बाबू लाल (उपखण्ड अधिकारी, बनेड़ा), श्रीमती सपना कुमारी (उपखण्ड अधिकारी, छबड़ा), श्रीमती प्रीति चक (उपखण्ड अधिकारी, नादोती), श्रीकान्त व्यास (उपखण्ड अधिकारी, जयपुर शहर-उत्तर), श्रीमती कविता गोदारा (प्रबन्धक, रवीन्द्र रंगमंच, जयपुर), अजीत सिंह राठौड (उपखण्ड अधिकारी, निवाई), सूर्यकान्त शर्मा (उपायुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर), संजय कुमार-II (उपखण्ड अधिकारी, सादुलशहर), सुशील कुमार सैनी (सहायक कलक्टर मुख्यालय, सीकर), सुश्री सुमन चौधरी (सहायक निदेशक, सम्पदा, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर), सुश्री हुकम कंवर (उप निदेशक, एच.सी.एम. रीपा, उदयपुर), सुश्री सुमित्रा विश्नोई (उपायुक्त, नगर निगम, बीकानेर-II), श्रीमती ममता लहुआ (उपखण्ड अधिकारी, लाडनूं), भगवत शरण त्यागी (प्राधिकृत अधिकारी, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर), राजेश मीना (प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर), प्रेमराज मीना (उपखण्ड अधिकारी, महुवा), ज्वाला सहाय मीणा (उपखण्ड अधिकारी, रायपुर), गणराज बडगोती (उपखण्ड अधिकारी, रामगढ पचवारा), श्रीमती प्रीति मीना (उपखण्ड अधिकारी, मण्डरायल), सुश्री प्रिया बजाज (सहायक निदेशक, लोक सेवाऐं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, श्रीगंगानगर), विवेक गुर्जर (उपखण्ड अधिकारी, गंगापुर), कर्मवीर सिंह (उपखण्ड अधिकारी, सिणधरी), मुकुल दीक्षित (उपखण्ड अधिकारी, धौलपुर), सुश्री लतिका पालीवाल (सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी, उदयपुर), दीपक चन्दन (उपखण्ड अधिकारी, घड़साना), सुनील कुमार पीपलीवाल (उपखण्ड अधिकारी, फूलियाकलां), सुश्री पूनम मीणा (सहायक कलक्टर मुख्यालय, आमेर, जयपुर-I), सुरेश कुमार बलाई (उपखण्ड अधिकारी, केकड़ी), सुश्री श्रद्धा सिंह (उपखण्ड अधिकारी, कुशलगढ़), सुश्री प्रियंका कड़ेला (उपखण्ड अधिकारी, तारानगर), सुश्री निधि मीणा (सहायक कलक्टर, जयपुर शहर), धीरज झांझरिया (उपखण्ड अधिकारी, चुरू), आशीष कुमार शर्मा-II (उपखण्ड अधिकारी, चौमू), सुश्री शिवन्या गुप्ता (उपखण्ड अधिकारी, नयागांव), सर्वेश्वर निम्बार्क (उपखण्ड अधिकारी, समेरी), अरविन्द कविया (सहायक कलक्टर, शाहपुरा), अनिल कुमार गोयल (उपखण्ड अधिकारी, सेपऊ), भागीरथ सिंह (उपखण्ड अधिकारी, नाथद्वारा), श्याम सुन्दर बेनीवाल (सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी, Bikaner), मदाराम (उपखण्ड अधिकारी, बिलाड़ा), विनोद कुमार-III (उपखण्ड अधिकारी, रावतसर), खुशबू शर्मा (उपखण्ड अधिकारी, जयपुर-I), स्वाती (उपखण्ड अधिकारी, सूरजगढ), सुश्री प्रांजल कंवर (सहायक कलक्टर, जमवारामगढ़), सुश्री सुमन राठौड (उप सचिव एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी, जोधपुर विकास प्राधिकरण, जोधपुर), दिनेश कुमार शर्मा-I (प्राधिकृत अधिकारी, जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर), मनीषा बेरवाल (अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, अजमेर), कृष्ण सिंह (उपखण्ड अधिकारी, टपूकड़ा), सुश्री शिक्षा पवन (भूमि अवाप्ति अधिकारी, कोटा विकास प्राधिकरण, कोटा), सत्यवीर सिंह (उपखण्ड अधिकारी, किशनगढ़बास), रमेश चंद वडेरा (उपखण्ड अधिकारी, अटरू) एवं हेमेंद्र कुमार गोयल (उप निदेशक, इन्दिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान, जयपुर)।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code