1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से टेलीफोन पर की बातचीत, पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से टेलीफोन पर की बातचीत, पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से टेलीफोन पर की बातचीत, पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा

0
Social Share

नई दिल्ली, 30 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों, क्षेत्रीय स्थिति और आगे की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

पश्चिम एशिया की स्थिति से कराया अवगत

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने बातचीत के दौरान पीएम मोदी को पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों और मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय परिदृश्य पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बातचीत और कूटनीति पर जोर

पीएम मोदी ने हाल में बनी सहमति का स्वागत करते हुए भारत के इस सैद्धांतिक रुख को दोहराया कि सभी विवादों और मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।

स्थायी शांति और समुद्री सुरक्षा की वकालत

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने समुद्री आवाजाही, वाणिज्य और आर्थिक गतिविधियों की स्वतंत्रता तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को भी रेखांकित किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code