Homeहिन्दीराजनीति23 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने चुनाव से जुड़े मुद्दों...

23 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर CJI को लिखा संयुक्त पत्र

नई दिल्ली, 30 जून। देश के 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को एक संयुक्त पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए विपक्षी दलों ने SIR प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग (ECI) की भूमिका और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों को उठाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।

जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी दल एकजुटता, एकता और प्रतिरोध के सिद्धांतों पर मजबूती से कायम हैं। उन्होंने कहा, ‘गत आठ जून, 2026 को हुई विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद ने हिस्सा लिया था, जिसमें निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक संयुक्त पत्र भेजने का फैसला लिया गया था। इसके तहत 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सांसद के हस्ताक्षर वाला संयुक्त पत्र आज भारत के मुख्य न्यायाधीश को भेज दिया गया है।’

जयराम रमेश की इस पोस्ट पर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि इस पत्र में आम आदमी पार्टी और डीएमके की ओर से भी हस्ताक्षर हुए हैं। हालांकि, इन दलों ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये दोनों पार्टियां आठ जून को इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुई थीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments