hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुंबई में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल ढही; 6 की मौत, बचाव अभियान जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल ढही; 6 की मौत, बचाव अभियान जारी
महाराष्ट्रधर्म-संस्कृतिमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मुंबई में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल ढही; 6 की मौत, बचाव अभियान जारी

Revoi Editor
Last updated: July 6, 2026 1:34 pm
Revoi Editor
Published: July 6, 2026
Share
SHARE

मुंबई, 6 जुलाई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। शहर के मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल अचानक ढह गई, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को नगर निगम के शताब्दी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा रात करीब 8:30 बजे मानखुर्द के हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर की चॉल नंबर-5 में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूतल सहित तीन मंजिला इमारत के दो से तीन कमरे अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी), मुंबई पुलिस, बीएमसी के अधिकारी और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मलबे के नीचे अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय भाजपा पार्षद नवनाथ बान ने बताया कि मलबे के नीचे अब भी एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत कार्य तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे को हटाने और सभी संभावित फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तक अभियान जारी रहेगा।

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, ‘शादी के आधार पर महिलाओं को नौकरी से नहीं निकाल सकते’
सीएम एकनाथ शिंदे बोले – ‘मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे’
राजस्थान : सीएम गहलोत की नई टीम तैयार, आज 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ
Union Budget 2026 : वित्त मंत्री सीतारमण संसद में पेश कर रहीं बजट : स्थिर अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत पर जोर
वैश्विक बाजारों की कमजोरी के बीच शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, IT शेयरों की दमदार खरीदारी से सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
TAGGED:6 deadaccidentheavy rainMankhurdMUMBAIrescue operation underwaythree storey chawl collapses
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

आईपीएल – 17 : KKR ने 12 वर्षों बाद तोड़ा वानखेड़े में पराजय का होडो, मुंबई इंडियंस की उम्मीदें लगभग खत्म

Revoi Editor
Revoi Editor
May 4, 2024
TDP के तीनों सुझाव माने गए, वक्फ बिल के समर्थन में वोट करेगी चंद्रबाबू नायडू की पार्टी
राहुल गांधी की पीएम पर विवादित टिप्पणी – ‘मोदी जी समुद्र के अंदर पूजा करते दिख जाएंगे, वहां कोई मंदिर भी नहीं है’
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
NCR में मौसम ने बदला करवट : तेज ठंडी हवाओं के कारण बढ़ी गलन, AQI में आंशिक सुधार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?