hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजारा भत्ता केस : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जेल में बंद पति की तुरंत रिहाई के आदेश
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > गुजारा भत्ता केस : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जेल में बंद पति की तुरंत रिहाई के आदेश
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

गुजारा भत्ता केस : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जेल में बंद पति की तुरंत रिहाई के आदेश

Revoi Editor
Last updated: April 4, 2026 12:35 pm
Revoi Editor
Published: April 4, 2026
Share
SHARE

प्रयागराज, 4 अप्रैल। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुजारा भत्ता मामले में अहम फैसला सुनाते हुए झांसी की परिवार अदालत के आदेश पर 22 महीने की सजा काट रहे एक व्यक्ति की तुरंत रिहाई का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में लंबी जेल की सजा उचित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताहिर उर्फ बबलू को उसकी पत्नी को गुजारा भत्ता न देने के कारण 3 दिसंबर 2025 से जेल में बंद किया गया था। पत्नी ने नवंबर 2023 से सितंबर 2025 तक के 22 महीने का बकाया, कुल 2,64,000 रुपये वसूलने के लिए अदालत में आवेदन किया था।

  • ताहिर ने खटखटाया था हाई कोर्ट का दरवाजा

परिवार अदालत ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए हर महीने की चूक के लिए एक महीने की सजा मानते हुए कुल 22 महीने की जेल की सजा सुना दी थी। अदालत ने यह भी कहा था कि हर महीने के लिए अलग-अलग आवेदन जरूरी नहीं है, एक ही आवेदन पर पूरी सजा दी जा सकती है। इस फैसले को चुनौती देते हुए ताहिर ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान उसके वकील ने दलील दी कि दंड प्रक्रिया संहिता धारा 125(3) के तहत ऐसे मामलों में अधिकतम एक महीने की ही सजा दी जा सकती है, वह भी तब जब व्यक्ति बिना उचित कारण भुगतान नहीं करता।

  • ताहिर की पत्नी को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

ताहिर ने कोर्ट में यह भी कहा कि वह गरीब है और इतने पैसे नहीं दे पाएगा। उसके वकील ने यह भी तर्क दिया कि बकाया पैसे की वसूली के लिए संपत्ति कुर्क की जा सकती है, लेकिन एक महीने से ज्यादा जेल में नहीं रखा जा सकता। जस्टिस प्रवीण कुमार गिरि ने 2 अप्रैल 2026 को दिए आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता को किसी जमानत या मुचलके की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह पहले से ही नागरिक जेल में बंद है। कोर्ट ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि आदेश की जानकारी तुरंत जेल प्रशासन को दी जाए ताकि रिहाई सुनिश्चित हो सके। अदालत ने ताहिर की पत्नी को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई 18 मई को तय की है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया
ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत को हिरासत में लिया, आवास पर समर्थकों की ओर से रोकने की कोशिश
Ram Mandir Dhwajarohan 2025: अयोध्या नगरी पहुंचे PM मोदी, देखें भगवा धर्मधव्ज की पहली तस्वीर
इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु ने पार की पहली बाधा, श्रीकांत कठिन जीत से दूसरे दौर में
सीएम शिंदे बोले – ‘महाराष्ट्र में मजबूत सरकार और हमारे पास 164 विधायक, हम अगला चुनाव भी जीतेंगे’
TAGGED:Allahabad high courthusbandJAILMaintenance Caseordersrelease
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?