hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु ने पार की पहली बाधा, श्रीकांत कठिन जीत से दूसरे दौर में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु ने पार की पहली बाधा, श्रीकांत कठिन जीत से दूसरे दौर में
खेलहिन्दी

इंडोनेशिया मास्टर्स : सिंधु ने पार की पहली बाधा, श्रीकांत कठिन जीत से दूसरे दौर में

Revoi Editor
Last updated: January 21, 2026 1:57 pm
Revoi Editor
Published: January 21, 2026
Share
SHARE

जकार्ता, 21 जनवरी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के पूर्व नंबर एक शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने बुधवार को यहां विपरीत अंदाज में अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली।

सिंधु को जापानी सुइजू से 53 मिनट में निजा मिली

पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने इस्तोरा सेनायन के कोर्ट नंबर दो पर सीधे गेमों में निर्णीत, लेकिन 53 मिनट तक खिंचे मुकाबले में जापान की मनामी सुइजू को 22-20, 21-18 से हराया। विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर की शटलर सिंधु की अब विश्व नंबर 18 डेनमार्क की लाइन होजमार्क काएर्सफेल्ट से मुलाकात होगी, जिन्होंने चीनी हान क्विआन झी को तीन गेमों के संघर्ष में 15-21, 21-15, 21-8 से शिकस्त दी।

श्रीकांत ने जापानी कोकी वातानबे को तीन गेमों में मात दी

वहीं विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर काबिज श्रीकांत ने इसी कोर्ट पर खेले गए दिन के तीसरे मैच में एक घंटे 12 मिनट की कश्मकश के बाद दुनिया के 22वें नंबर के जापानी प्रतिद्वंद्वी कोकी वातानाबे को 21-15, 21-23, 24-22 से शिकस्त दी। श्रीकांत का सामना अब चीनी ताइपे के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन से होगा, जिन्होंने आयरलैंड के एन एंगुयेन को 21-14, 21-15 से हराया।

किरण जॉर्ज व आकर्षि कश्यप की चुनौती टूटी

हालांकि किरण जॉर्ज को पहले दौर में इंडोनेशिया के एक जाकी उबेदिल्लाह के हाथों 17-21, 14-21 से पराजय का सामना करना पड़ा जबकि महिला एकल में आकर्षि कश्यप भी पहले दौर में जूली डावाल जाकोबसेन से 21-8, 20-22, 17-21 से हार गईं।

मिश्रित युगल में भारतीय चुनौती समाप्त

इस बीच मिश्रित युगल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई, जब रोहन कपूर व ऋत्विका गाडे के अलावा ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो की जोड़ी भी पहले दौर में हार गई। कपूर व गाडे को चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांस के थॉम गिकुल व डेल्फाइन डेलरू ने 21-9, 22-20 से हराया जबकि कपिला व क्रास्टो को फ्रांस के ही जूलियन मेइयो व ली पालेरमो ने 21-23, 22-20, 21-6 से मात दी।

You Might Also Like

गुजरात हादसा: भरूच में ट्रक से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, चार घायल
तुर्की-यूनान सीमा पर बर्फीली तूफान से 12 प्रवासियों की मौत
तहलका मैगजीन के पूर्व सम्पादक तरुण तेजपाल यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी, गोवा की अदालत का फैसला
दिल्ली : कर्तव्य पथ पर पहली बार मनेगा भव्य दीपोत्सव, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को किया आमंत्रित
जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस : बरी हुए आरोपितों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेगी राजस्थान सरकार 
TAGGED:BadmintonIndonesia MastersKidambi Srikanth's tough winSindhu clears first hurdle
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?