hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोलकाता स्ट्रॉन्ग रूम विवाद : टीएमसी नेता कुणाल घोष का आरोप- ‘भाजपा के लिए काम कर रहे अधिकारी’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोलकाता स्ट्रॉन्ग रूम विवाद : टीएमसी नेता कुणाल घोष का आरोप- ‘भाजपा के लिए काम कर रहे अधिकारी’
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

कोलकाता स्ट्रॉन्ग रूम विवाद : टीएमसी नेता कुणाल घोष का आरोप- ‘भाजपा के लिए काम कर रहे अधिकारी’

Revoi Editor
Last updated: May 1, 2026 1:54 pm
Revoi Editor
Published: May 1, 2026
Share
SHARE

कोलकाता, 1 मई। कोलकाता में एक स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हुए हंगामे पर तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने बड़ा बयान दिया है। कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि भाजपा ही चुनाव आयोग है। स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर बैठे अधिकारी भाजपा के लिए ही काम कर रहे हैं। कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामे पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, “गुरुवार जो हुआ, वह यह था कि यह एक सील्ड स्ट्रॉन्ग रूम है। अचानक हमने देखा कि सील्ड स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया और उसके अंदर कुछ हलचल हुई। हम जानना चाहते हैं कि वह किस तरह की हलचल थी, वह कैसे हुई, और क्यों हुई। इसीलिए हमने विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि हम स्पष्टीकरण चाहते थे।”

उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां एरिया को छावनी में बदल दिया गया है। कड़ी सुरक्षा है। हमने सुबह फिर से दौरा किया है। कुणाल घोष ने यह भी दावा किया कि शाम 5 बजे के बाद फिर से वहां हलचल हो सकती है। इसलिए हम सभी उम्मीदवार और एजेंट को जानकारी दी जाएगी कि हम सभी को स्टॉन्ग रूम की निगरानी के लिए उपस्थिति रहना होगा। कुणाल घोष ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि बहुमत के साथ ममता बनर्जी सत्ता में वापस आ रही हैं। उन्होंने कहा, “हम जीतेंगे, और ममता बनर्जी भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटेंगी।” उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि एक भी वोट के साथ कोई छेड़छाड़ न हो।

उन्होंने कहा, “यह ममता बनर्जी का भी आदेश है। इसलिए हम लगातार निगरानी रखेंगे। उम्मीदवार और एजेंट लगातार स्ट्रॉन्ग रूम के पास निगरानी के लिए बदलते रहेंगे।”इस दौरान, तेल-गैस की कीमतों पर टीएमसी नेता ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। चुनावों से पहले आप मीठी-मीठी बातें कर रहे थे, लेकिन आज ऑटो गैस की कीमत बढ़ा दी गई है और कमर्शियल गैस की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इससे रेस्टोरेंट, ऑटो ड्राइवरों और यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। भारतीय जनता पार्टी यही कर रही है। भाजपा एक ‘एंटी बंगाल’ और ‘एंटी इंडिया’ पार्टी है।”

You Might Also Like

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज लिखा – ’24 घंटे के अंदर गोली मार दूंगा’
राजस्थान चुनाव: सीएम गहलोत बोले- भाजपा के सभी नेताओं की भाषा एक जैसी, मुद्दों की बात ही नहीं करते
NASA का एलान : सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर की अगले वर्ष फरवरी में SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर वापसी होगी
UP अवैध धर्मांतरण मामला: 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए छांगुर बाबा और नसरीन, ATS विदेशी फंडिंग को लेकर पूछेगी सवाल
कारोबर : लाल निशान पर ट्रेड कर रहा मार्केट, IT शेयरों में देखी जा रही गिरावट, रियल्टी स्टॉक्स उछले
TAGGED:Bangal ElectionCM Mamta BanerjeeTMC
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?