hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: खान सर की मुश्किलें और बढ़ीं, कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान गंभीर कमियां दिखीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > खान सर की मुश्किलें और बढ़ीं, कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान गंभीर कमियां दिखीं
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

खान सर की मुश्किलें और बढ़ीं, कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी ऑडिट के दौरान गंभीर कमियां दिखीं

Revoi Editor
Last updated: June 7, 2026 6:56 pm
Revoi Editor
Published: June 7, 2026
Share
SHARE

पटना, 7 जून। देशभर में लोकप्रिय पटना स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के संचालक व जाने-माने शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, इसी हफ्ते कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी के बाद दर्ज एफआईआर में पहले खान सर का नाम भी जोड़ा गया और अब बिहार फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने रविवार को कोचिंग संस्थान में अचानक फायर सेफ्टी ऑडिट किया। ऑडिट टीम ने इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी के इंतजामों की जांच की, जिसमें इमरजेंसी एग्जिट, आग बुझाने के उपकरण और तय सेफ्टी नियमों का पालन शामिल था। जांच के दौरान टीम को कई गंभीर कमियां मिलीं।

सेफ्टी नियमों को पूरा करने के लिए 15 जून की डेडलाइन

बिहार फायर सर्विस के कमांडेंट रितेश कुमार पांडे के अनुसार डिपार्टमेंट ने पहले 25 मई को कोचिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया था। तब पता चला कि लगभग 4,000 वर्ग मीटर में फैली और 18 मीटर ऊंची पांच मंजिला इमारत ‘फायर सर्विस एक्ट’ के तहत ज़रूरी फायर सेफ्टी नियमों को पूरा नहीं करती थी।

रितेश कुमार के अनुसार, 31 मई को इंस्टीट्यूट को एक ऑफिशियल नोटिस जारी की गई थी, जिसमें नियमों को पूरा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। टीम आज, 15 जून की डेडलाइन से पहले, यह देखने पहुंची कि सुझाए गए सुधारों पर काम शुरू हुआ है या नहीं।

ये कमियां पाई गईं

  • पांच मंजिला इमारत में सिर्फ एक सीढ़ी मिली और उसकी चौड़ाई तय मानकों से काफी कम थी।
  • इमारत में कोई ऑटोमेटिक फायर डिटेक्शन सिस्टम नहीं मिला।
  • सुझाया गया पंप हाउस और 1.5 लाख लीटर क्षमता वाला अंडरग्राउंड पानी का टैंक या तो वहां नहीं था या जरूरी स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक नहीं था।

फायर डिपार्टमेंट की सख्त चेतावनी

फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने कोचिंग इंस्टीट्यूट को पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर लगाने और सभी तय सेफ्टी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने मैनेजमेंट को जरूरी सुधार पूरे करने के लिए आखिरी सात से 10 दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि डेडलाइन के बाद फिर से समीक्षा की जाएगी।

अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि हजारों छात्र नियमित रूप से इंस्टीट्यूट आते हैं और फायर सेफ्टी से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कोचिंग सेंटर का दूसरा फायर ऑडिट था और अधिकारियों ने पाया कि पहले निरीक्षण के दौरान दिए गए कई सुझावों को अब तक ठीक से लागू नहीं किया गया था।

You Might Also Like

Birthday Special : खलनायिका बनकर अरुणा ईरानी ने बदली लेडी विलेन की परिभाषा
अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पर बोले पीएम मोदी – युवाओं को प्रेरित करेगी यह उपलब्धि
दिल्ली : 100 से ज्यादा अफ्रीकी नागरिकों ने पुलिस पर किया हमला, बिना वीजा रह रहे लोगों को पकड़ने गई थी टीम
CAA को लेकर ये बोलीं डिंपल यादव, कहा- अमित शाह ज्ञान दे चुके हैं.., मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : रोहन बोपन्ना व मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी पुरुष युगल खिताब की देहरी पर
TAGGED:coaching centerFire safety auditKhan Global StudiesKhan Sir's troubles mountserious deficiencies
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?