hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रणजी ट्रॉफी फाइनल : केरल की सधी शुरुआत, विदर्भ की पहली पारी 379 रनों पर थमी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > रणजी ट्रॉफी फाइनल : केरल की सधी शुरुआत, विदर्भ की पहली पारी 379 रनों पर थमी
खेलहिन्दी

रणजी ट्रॉफी फाइनल : केरल की सधी शुरुआत, विदर्भ की पहली पारी 379 रनों पर थमी

Revoi Editor
Last updated: February 27, 2025 8:26 pm
Revoi Editor
Published: February 27, 2025
Share
SHARE

नागपुर, 27 फरवरी। आदित्य सरवटे के ठोस अर्धशतक (नाबाद 66 रन, 110 गेंद, 10 चौके) की मदद से केरल ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में सधी शुरुआत की और दूसरे दिन गुरुवार को खेल समाप्ति तक तीन विकेट पर 131 रन बनाए। हालांकि रणजी इतिहास में पहली बार फाइनल खेल रहा केरल अब भी गत उपजेता विदर्भ से 248 रन पीछे है, जिसकी पहली पारी 379 रनों पर जाकर थमी।

सरवटे ने अहमद संग तीसरे विकेट पर जोड़े 93 रन

विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में आज दूसरे सत्र के मध्य में बल्लेबाजी करने उतरे केरल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दर्शन नालकंडे (2-22) ने तीन ओवरों में 14 रनों के भीतर दोनों ओपनरों को लौटा दिया। लेकिन 35 वर्षीय स्थानीय सितारे आदित्य सरवटे ने स्थिति संभाली और अहमद इमरान (37 रन, 83 ग्मद, तीन चौके) के साथ 93 रनों की भागीदारी से स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। यश ठाकुर (1-45) ने 32वें ओवर में 107 के स्कोर पर अहमद को आउट किया। स्टंप्स के समय कप्तान सचिन बेबी (नाबाद सात रन) सरवटे के साथ क्रीज पर थे।

लगातार दो खिताब जीतने वाली विदर्भ टीम के सदस्य रहे हैं सरवटे

आदित्य सरवटे की दिलचस्प कहानी यह है कि वह कभी विदर्भ के लिए खेलते थे और 2017-18 व 2018-19 में लगातार दो खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे। लेकिन पिछले रणजी सत्र के बाद विदर्भ छोड़कर वह केरल चले गए। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि तीसरे दिन वह केरल को कितनी मजबूती प्रदान करते हैं। वैसे सरवटे आज किस्मत के धनी भी रहे, जब 25वें ओवर में कप्तान वाडकर ने विकेट के पीछे लपके जाने की अपील नहीं की जबकि रिप्ले से साफ जाहिर था कि गेंद उनके दस्तानों को छूकर गई थी।

Stumps on Day 2!

An exciting day's play!

Vidarbha resumed from 254/4 & were all out for 379!

Kerala have moved to 131/3 in reply, with Aditya Sarwate (66*) & Sachin Baby (7*) at the crease. #RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank | #Final

Scorecard ▶️ https://t.co/up5GVaflpp pic.twitter.com/EziTggvZcR

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 27, 2025

विदर्भ के लिए मालेवार व करुण नायर के बीच द्विशतकीय भागीदारी

उधर विदर्भ ने पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 254 रनों से पारी आगे बढ़ाई तो उसकी निगाहें 450 के आसपास के स्कोर पर थी, लेकिन केरल के गेंदबाजों ने उसे 400 के भीतर रोक दिया। विदर्भ की पारी में शतकवीर दानिश मालेवार (153 रन, 285 गेंद, तीन छक्के, 15 चौके) और करुण नायर (86 रन, 188 गेंद, एक छक्का, आठ चौके) संग चौथे विकेट के लिए उनकी 215 रनों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

स्कोर कार्ड

पहले सत्र में केरल के गेंदबाजों ने अपनी लय कायम रखी। तेज गेंदबाज एम डी निधीश (3-61) व ईडन एपल टॉम ने (3-102) ने आपस में छह विकेट बांटे। वहीं एन एम बासिल को दो विकेट मिले। बासिल ने ही पिछली शाम के बल्लेबाज मालेवार को, जिन्होंने 138 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ाई थी, आउट कर पहले सत्र में मेहमानों को पहली सफलता दिलाई थी। मालेवार के बाद यश ठाकुर (25), कप्तान अक्षय वाडकर (23 रन) व 11वें क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे नचिकेत भुते (32 रन, 38 गेंद, दो छक्के, एक चौका) दल को पौने चार सौ के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

You Might Also Like

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर
महाराष्ट्र : फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, NCP नेता छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ
गुजरात चुनाव : AAP उम्मीदवार की शराब पीते हुए फोटो हुई वायरल, बीजेपी ने साधा निशाना
साइक्लोन मोंथा का असर : दिल्ली व बिहार समेत 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी
बारिश के चलते नहीं हो सका फाइनल, अब ‘रिजर्व डे’ सोमवार को होगा आईपीएल 2023 के चैंपियन का फैसला
TAGGED:CricketKerala made a steady startRanji Trophy FinalVidarbha's innings ended at 379 runs
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?