hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईरानी सेना के पोस्ट से फिर मचा तहलका, कहा -“तुम्हें बहुत जल्द देखेंगे”, इजराइल भी सतर्क
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ईरानी सेना के पोस्ट से फिर मचा तहलका, कहा -“तुम्हें बहुत जल्द देखेंगे”, इजराइल भी सतर्क
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

ईरानी सेना के पोस्ट से फिर मचा तहलका, कहा -“तुम्हें बहुत जल्द देखेंगे”, इजराइल भी सतर्क

Revoi Editor
Last updated: November 1, 2024 1:14 pm
Revoi Editor
Published: November 1, 2024
Share
SHARE

तेहरान,1 नवम्बर। इजराइल के खिलाफ युद्ध की तैयारी में जुटी ईरानी सेना का एक खतरनाक बयान सामने आया है। इसे लेकर इजराइली सेना भी सतर्क हो गई है। ईरानी सेना ने स्पष्ट तौर पर इजराइल पर बहुत जल्द पलटवार की धमकी दी है।

सोशल मीडिया प्लेटऱफॉर्म X पर ईरानी मिलिट्री के इस धमकी भरे पोस्ट से एक दिन पहले ही इजराइल के खिलाफ उसकी युद्ध की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों और फाइटर जेटों का रिहर्सल करते दिख रही है। आज ईरानी मिलिट्री ने फिर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे पूरे मध्य-पूर्व में तहलका मच गया है। ईरानी सेना ने एक्स पर शेयर इस पोस्ट में कहा है कि “तुम्हें बहुत जल्द देखेंगे”। हालांकि ईरान ने अपने इस पोस्ट में किसी देश का नाम नहीं लिया है, लेकिन उसके इस धमकी भरे अंदाज और पूर्व के पोस्ट से साफ है कि यह संदेश इजराइल के लिए ही लिखा गया है।

https://twitter.com/IRIran_Military/status/1852112767823548584

गौरतलब है कि ईरानी सेना ने हमास और हिजबुल्लाह के समर्थन में इजराइल के तेल अवीव पर 1 अक्टूबर को 180 मिसाइलों से एक साथ हमला किया था। हालांकि इजराइल ने दावा किया था कि इस दौरान उसका कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को कहा था कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। इसके लिए ईरान को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बाद में इजराइली सेना ने 26 अक्टूबर को ईरान पर 100 फाइटर जेटों से एक साथ बड़ा हमला किया।

ईरान ने कहा – ‘ये हमारी सत्य प्रतिज्ञा है’

ईरान ने अपने इस पोस्ट के नीचे यह भी लिखा है कि यह हमारी सत्य प्रतिज्ञा है। यानी तुमको बहुत जल्द देखेंगे। इधर ईरान की धमकियों के बाद इजराइल में सभी एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने इजराइली हमले को लेकर कहा था कि यह न तो बहुत बड़ा हमला था और न ही बहुत छोटा। ईरान सरकार के अनुसार इजराइल के इस हमले में चार ईरानी सैनिकों की मौत हो गई थी।

You Might Also Like

चाइना ओपन बैडमिंटन : सिंधु की हमवतन उन्नति के हाथों स्तब्धकारी हार, प्रणय भी बाहर, सात्विक-चिराग आगे बढ़े
UP में TET की अनिवार्यता पर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करेगी रिवीजन
पाक सेना के समर्थन में हाफिज सईद ने इस्लामाबाद, समेत 50 से अधिक शहरों में की रैली
भारत1.एआई की घोषणा- बेंगलुरु में बनाएगी देश का पहला ‘ह्यूमैनिटी-फर्स्ट एआई सिटी’
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : पूनाचा-इसारो की जोड़ी पुरुष युगल के पहले दौर में बाहर
TAGGED:Iranian armyIranian army's postIsrael also alertWe will see you very soon
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?