hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ईरान ने नेतन्याहू से युद्धविराम की लगाई गुहार, कहा – ‘पहले इजरायल रोके हमले, फिर हम…’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ईरान ने नेतन्याहू से युद्धविराम की लगाई गुहार, कहा – ‘पहले इजरायल रोके हमले, फिर हम…’
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

ईरान ने नेतन्याहू से युद्धविराम की लगाई गुहार, कहा – ‘पहले इजरायल रोके हमले, फिर हम…’

Revoi Editor
Last updated: June 15, 2025 3:51 pm
Revoi Editor
Published: June 15, 2025
Share
SHARE

तेहरान, 15 जून। ईरान और इजराइल के बीच पिछले तीन दिनों से जारी युद्ध रोकने के लिए अब कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। इस क्रम में ईरान के शीर्ष राजनयिक ने साफ संकेत दिया है कि यदि इजराइल अपने हमले रोकता है तो ईरान भी जवाबी काररवाई बंद कर देगा।

वहीं एक सूत्र के हवाले से ‘द येरूसलम’ पोस्ट ने बताया कि ईरान ने ओमान और कतर से मध्यस्थता करने का आग्रह किया है ताकि वॉशिंगटन के साथ परमाणु वार्ताएं फिर से शुरू कराई जा सकें और इजराइली हमले रोके जा सकें।

फिलहाल इजराइल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है। शनिवार की रात इजराइल के हाइफा पर हुए हमलों में ईरान ने कुछ ऐसी मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिन्हें पहली बार युद्ध में शामिल किया गया था। इस हमले में इमाद, गदीर और खैबरशेकन मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें ईरान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं में बेहद प्रभावी माना जाता है।

ईरान में अब तक 138 लोगों की मौत

ईरान और इजरायल के बीच तीन दिनों से जारी जंग के दौरान ईरान में अब तक 138 लोग मारे जा चुके है। दोनों ने बीती रात फिर एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया। इजराइल ने ईरान की गैस फील्ड साइट पर हमला कर दिया। यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड साइट है। इजराइल के सटीक मिसाइल हमलों से गैस फील्ड साइट धधक उठी है, और प्रोडक्शन रोक दिया गया है। इजराइल ने कई और ठिकानों पर हमले किए। न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

ईरान के हमले में इजराइल में 7 लोगों की मौत की पुष्टि

उधर ईरान ने बीती रात 50 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं। इसमें से कुछ मिसाइलें टारगेट पर लगी भी हैं। इजराइल में सात लोगों की मौत हुई है.

नेतन्याहू बोले – ‘अभी तो सिर्फ शुरुआत है..‘

इस बीच इजराइली पीएम नेतन्याहू ने ईरान को धमकी दी है कि वह रुक जाए अन्यथा ये तो शुरुआत है। आगे बहुत बड़ी तबाही ईरान में ला देंगे। ईरान को इजराइली हमले में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इजराइल ने एक साथ कई फ्रंट पर ईरान को निशाना बनाया। एक तरफ ईरानी सेना के टॉप कमांडर मारे गए तो दूसरी तरफ उसके परमाणु कार्यक्रमों की भी धज्जियां उड़ गईं।

निशाने पर ईरान की ऑयल ताकत

इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरानी शहरों पर बम और बारूद की जो बौछार की, जो रविवार आते-आते और भी भीषण हो गई। इजराइल के निशाने पर एक साथ ईरान के कई सैन्य अड्डे और परमाणु ठिकाने आ गए। ताजा हमले तेल और गैस डिपो पर हुए। कमोबेश सभी परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने के बाद इजराइल ने ईरान की ऑयल ताकत को कमजोर करने की ठानी।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथियों का आतंक, दो सगे भाइयों को कुचलकर मार डाला
MEA का स्पष्टीकरण : US नेवी के भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल करने की अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट फर्जी
अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का अवसर अर्थात राष्ट्रीय गौरव के पुनर्जागरण का प्रतीक है: डॉ. मोहन भागवत
झारखंड: धनबाद में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार दोस्तों की मौत, एक घायल
पिच में कोई खराबी नहीं थी, हमने 70-80 रन ज्यादा दिए, हार के बाद बोले अफ्रीकी कोच वॉल्टर
TAGGED:Iran appealed for ceasefireIran appealed to NetanyahuIsrael should stop attacks
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?