1. Home
  2. देश-विदेश
  3. ‘भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला’, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सपर गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां
‘भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला’, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सपर गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

‘भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला’, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सपर गिनाईं 12 साल की उपलब्धियां

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में ‘नारी शक्ति’ को समर्पित उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा कि भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पिछले 12 सालों में एनडीए सरकार ने महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया है। इसका प्रभाव हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, आवास, खेल, विज्ञान और सुशासन तक, महिलाएं आज अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “एनडीए सरकार के प्रयास सम्मान, अवसर और सशक्तिकरण के सिद्धांतों पर आधारित हैं। इन पहलों ने ऐसा वातावरण तैयार किया है, जहां महिलाएं अपनी पूर्ण क्षमता का विकास कर सकें और राष्ट्र निर्माण में और अधिक प्रभावी योगदान दे सकें।” पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मुझे विशेष रूप से यह देखकर खुशी होती है कि भारत की नारी शक्ति विज्ञान, अंतरिक्ष और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है। ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में उनकी बढ़ती भागीदारी नए अवसरों के द्वार खोल रही है और पूरे देश में विकास की दिशा को नई गति दे रही है। हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप्स) को सक्रिय रूप से समर्थन दे रही है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘संस्कृत सुभाषितम्’ शेयर करते हुए लिखा, “भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं। नारी त्रैलोक्यजननी, नारी त्रैलोक्यरूपिणी। नारी त्रिभुवनाधारा, नारी शक्तिस्वरूपिणी।” ‘संस्कृत सुभाषितम्’ में कहा गया है, “नारी तीनों लोकों की जननी है। नारी ही तीनों लोकों की अभिव्यक्ति है। वही पूरे संसार का आधार है और वही शक्ति का वास्तविक स्वरूप है।”

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code