hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महिला क्रिकेट : एक दिनी सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ  भारत की लगातार चौथी पराजय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > महिला क्रिकेट : एक दिनी सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ  भारत की लगातार चौथी पराजय
खेलहिन्दी

महिला क्रिकेट : एक दिनी सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ  भारत की लगातार चौथी पराजय

Vinayak Barot
Last updated: February 22, 2022 5:54 pm
Vinayak Barot
Published: February 22, 2022
Share
SHARE

क्वींसटाउन, 22 फरवरी। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में शुरुआती तीन मैचों में पराजय के साथ ही वनडे सीरीज गंवा चुकी मेहमान टीम यहां जॉन डेविस ओवल मैदान पर मंगलवार को चौथा मैच भी 13 गेंदों के रहते 63 रनों से हार गई। अब मेजबान दल 24 फरवरी को यहीं क्लीन स्वीप के लिए उतरेगा।

मेजबानों की जीत में एमीलिया केर का हरफनमौला प्रदर्शन

बारिश के कारण 50 की बजाय 20-20 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी पर बाध्य मेजबानों ने पांच विकेट पर 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 17.5 ओवरों में 128 रनों पर ही सिमट गई।

न्यूजीलैंड की जीत में एमीलिया केर के हरफनमौला प्रदर्शन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 68 रन (एक छक्का, 11 चौके) ठोके और फिर तीन अहम विकेट निकालने के साथ दो कैच भी पकड़े। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब मिला।

विस्तृत स्कोर कार्ड

बारिश के कारण मैच पांच घंटे शुरू हुए मैच में एमेलिया केर के अलावा सूजी बेट्स (41 रन, 26 गेंद, सात चौक), कप्तान सोफी डिवाइन (32 रन, 24 गेंद, छह चौके) और एमी सटेर्टह्वाइट (32 रन, 16 गेंद, दो छक्के, तीन चौके) ने  भी उपयोगी पारियां खेलीं। भारत के लिए रेणुका सिंह ने 33 पर दो विकेट लिए।

ऋचा का रिकॉर्डतोड़ पचासा भी काम न आया

जवाबी काररवाई में भारत का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गआ और एक समय 19 रनों के भीतर चार बल्लेबाजी लौट चुकी थीं। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भारत की ओर से तीव्रतम अर्धशतक (52 रन, 29 गेंद, चार छक्के, चार चौके) का रिकॉर्ड भी बनाया। लेकिन उनके अलावा सिर्फ कप्तान मिताली राज (30) और ओपनर स्मृति मंधाना (13) ही दहाई में पहुंच सकीं और भारत को इस दौरे में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज से पहले एकमात्र टी20 मैच में भी उसे पराजय झेलनी पड़ी थी।

Richa Ghosh brings up the fastest fifty by an Indian batter in Women's ODI 🔥

She needed just 26 balls to reach the milestone 👏

Watch all the #NZvIND action LIVE or on-demand on https://t.co/CPDKNxoJ9v (in select regions) 📺 pic.twitter.com/ad34maGg4A

— ICC (@ICC) February 22, 2022

घोष ने रुमेली धर का 14 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ा

18 वर्षीया विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर रुमेली धर का 14 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रुमेली ने वर्ष 2008 में श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंदों पर फिफ्टी लगाकर महिला एक दिनी में भारत की ओर से तीव्रतम अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

You Might Also Like

यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई: रेणुका मिश्रा को उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाकर राजीव कृष्ण को सौंपी जिम्मेदारी
बेल्लारी हिंसा : भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी ने अमित शाह को लिखा पत्र, सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने 53 आरएएस अधिकारियों का किया तबादला
शिवम दुबे के हरफनमौला खेल से टीम इंडिया ने ली बढ़त, पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान 6 विकेट से परास्त
केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज – समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की जागीर है, राजनीतिक पार्टी नहीं
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?